..................... Anupamaa 17th aug update anupama scolds vanraj in hospital says he is responsible for this accident। अनुपमा 17 अगस्त अपडेट अनुपमा ने वनराज को सुनाया खरीखोटी - Hindi Filmibeat

Anupama 17th Aug Update: वनराज के ऊपर फट पड़ा अनुपमा का गुस्सा, अनुज की हालत हुई नाजुक

'अनुपमा' के 17 अगस्त के एपिसोड की शुरुआत में दिखाया गया कि अनुज, अनुपमा से कहता है कि उसे घर जाना है। अनुपमा उसे बताती है कि सब कितना अधिक परेशान हो रहे थे। तभी अचानक अनुज की तबियत खराब होने लगती है। अनुपमा को आईसीयू से डाक्टर बाहर निकलने के लिए कहते हैं। सभी बाहर में घबरा जाते हैं।

बरखा वहीं, सोचती है कि जो हो रहा है अच्छा हो रहा है। अनु, किंजल के पास बैठकर ड्रॉइंग करती है और बताती है कि वो पापा और मम्मी के साथ गोवा घुमने जाएगी। इधर, डाक्टर्स अनुज का इलाज करना शुरू करते हैं। बरखा कहती है कि जब तक चीजें हमारे कंट्रोल में नहीं हो जाती है तब तक अनुज नहीं ठीक हो यही बेहतर है। अंकुश उसे याद दिलाता है कि अनुज ने सब कुछ अनुपमा के नाम कर दिया है।

Anupama 17th aug update anupama scolds vanraj in hospital says he is responsible for this accident

अनुपमा उन्हें बातें करते देखकर एक लुक देती है और तीनों ही डर जाते हैं। डाक्टर आकर बताते हैं कि अनुज की हालत और अधिक बिगड़ गई है और वो कभी भी कोमा में जा सकता है। सात दिन आगे दिखाया जाता है कि अनुपमा, अनुज के पास बैठी रहती है वहीं वनराज की हालत में सुधार होता है। वनराज काव्या को बताता है कि उसे कुछ भी याद नहीं है। अनुपमा को ऑफिस से एक कॉल आता है और वो कहती है कि फाइल पढ़कर ही वो दस्तखत करेगी।

वनराज चलकर अनुज को देखने आता है। वनराज को अनुपमा देखती है और अनुज के कमरे से बाहर आती है। वनराज अनुपमा से कहता है कि जो हुआ नहीं होना चाहिए था। अनुपमा कहती है- 'सिंदूर लगाते वक्त मेरे हाथ कांप रहे थे, मेरी बच्ची डर गई है लेकिन आपने सॉरी कह दिया तो सब ठीक हो जाएगा।' अनुपमा इस हादसे की वजह वनराज को मानती है और जमकर वनराज को सुनाती है।

वनराज अनुपमा से माफी मांगता है और कहता है कि उसे वाकई कुछ भी याद नहीं है। उसे सिर्फ इतना याद है कि दोनों बहस कर रहे थे और फिर क्या हुआ उसे कुछ भी याद नहीं है। अनुपमा कहती है कि उसे जिस दिन याद आ जाए, उस दिन ही वो सामने आए। वनराज अनुपमा को अपना ख्याल रखने के लिए कहता है। बरखा यह बहस सुनकर खुश होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X