..................... Anupama Written Update 08 August Anupamaa Upcoming Twist Vanraj Confronts Malti devi - Hindi Filmibeat

Anupamaa: मालती देवी की हरकतों को देख अनुपमा का टूटेगा सब्र का बांध, हाथ की कलाई मोड़कर देगी मुंहतोड़ जवाब

Anupamaa

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि समर और डिंपी पर मालती देवी का भूत सवार हो गया है। वो घर में नई कार खरीद कर ले आए हैं, जिसे देखने के बाद घरवाले परेशान हैं कि इसकी EMI कैसे भरी जाएगी लेकिन समर इसे परिवार की जलन कह देता है और साथ ही तोशु के लिए कहता है कि वो उसकी तरक्की से जल रहा है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि मालती देवी कहेगी कि समर और डिंपी की सैलरी बढ़ा दो। तभी उनके पास वनराज आ जाएगा और कहेगा कि वो उसकी नजरों से गिर चुकी हैं। वनराज कहेगा कि जिस लड़के को वो मोहरा बना रही है, उसका बाप बहुत टेढ़ा है और अगर मालती देवी ने उसके घर में आग लगाने की कोशिश की तो वो बताएगा कि आग लगानी सिर्फ उसे ही नहीं आती है। इसके साथ ही वनराज मालती देवी को कहता है कि वो अनुपमा को अकेला समझने की कोशिश ना करे क्योंकि अगर अनु को जरा भी खंरोच आई तो वो उनकी लंका को जला कर रख देगा।

मालती देवी अनुपमा को ऑडियो मैसेज भेजती है और कहती है कि उसनेुपमा अपने एक्स पति को उसे धमकाने के लिए कैसे भेजा और अब वो अनुपमा के साथ-साथ वनराज को भी करारा जवाब देगी। अनुपमा अनुज के साथ शाह हाउस पहुंचती है। तो सब लोग मालती देवी के कारनामे और समर डिंपी की हरकतें बताने लग जाते हैं। डिंपी बदतमीजी करने की कोशिश करती है तो अनुपमा उसे सुना देती है। अनुपमा कहती है कि वनराज को गुरुमां के साथ ऐसी बदतमीजी नहीं करनी चाहिए थी। इस पर बापूजी कहते हैं कि कुछ तो करना पड़ेगा। इस पर अनुपमा कहेगी कि जो भी करना है वो करेगी और उसके पति अनुज करेंगे और किसी को इसमें पड़ने की जरूरत नहीं है।

काव्या अनुपमा से पूछेगी कि वो कैसे वनराज को मनाए तो इस पर अनुपमा कहेगी कि वो वनराज की माफी का इंतजार करे और वनराज को मनाने की लगातार कोशिश करती रहे। काव्या अनुपमा से पूछती है कि वो मालती देवी को कैसे हैंडल करेगी तो अनुपमा कहेगी कि अगर उन्होंने उसके बच्चों को कुछ भी किया तो फिर वो सारा सम्मान भूल जाएगी और फिर वो चीज उन्हें काफी भारी पड़ेगी।

उधर डिंपी जाकर बातों ही बातों में मालती देवी को बता देगी की माया की जान अनुपमा को बचाने में गई है ये बात जानकर मालती देवी खुश हो जाती है। दूसरी तरफ कपाड़िया हाउस में एक बार फिर से रोमिल और अधिक की लड़ाई हो जाती है। उधर मालती देवी छोटी अनु से मिलने के लिए जाती है और वो उसे बताती है कि अनुपमा की वजह से ही उसकी माया मां की जान गई है, लेकिन तभी वहां पर अनुपमा आ जाती है। अनुपमा मालती देवी का हाथ पकड़ती है और कहती है कि अब वो सारा किस्सा ही खत्म कर देगी।

टीवी जगत की और भी मनोरंजक और जानकारी से भरी खबरों को जानने के लिए यहां क्लिक करें

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X