Anupamaa Written Update: पैरों पर गिरकर माफी मांगेगी माया, अनुज अनुपमा के सामने लगाएगी मौत को गले

Anupamaa Spoiler Alert: मशहूर टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि अनुपमा के समझाने पर माया का हृदय परिवर्तन हो चुका है और अब उसे इस बात का पछतावा है कि उसने यह सब क्या कर दिया। वहीं छोटी अनु ने भी माया को अपनी मां मानने से इनकार कर दिया है।
अनुज अनुपमा से करेगा रिक्वेस्ट
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज अनुपमा को थैंक्यू कहेगा क्योंकि वो इतना सबकुछ होने के बाद भी उससे मिली। इसके बाद अनुपमा से अपनी की हुई हर गलती की माफी मांगेगा। अनुज कहेगा कि उसे अनुपमा को माया से दूर ही रखना चाहिए था तो अनुपमा कहेगी कि गुजरी बातों को याद करने का कोई फायदा नहीं है, अब जो है.. सो है। अनुपमा कहेगी कि वो छोटी और माया का ख्याल रखे और साथ में पाखी का भी। अनुज उससे पूछेगा कि क्या वो अमेरिका जाकर उसे कॉल करेगी तो वो हां कर देगी।
माया अनुपमा से मांगेगी माफी
माया अनुज को बार-बार फोन करेगी तो अनुपमा कहेगी कि वो उसका फोन उठा ले। माया अनुज से पूछेगी कि वो और अनुपमा कहां पर हैं और वो एक बार बस अनुपमा से मिलना चाहती है और उससे बात करना चाहती है। अनुज बता देगा कि वो और अनुपमा कहां पर हैं। माया दौड़ते हुए वहां पर पहुंचती है और बेसुध होकर अनुपमा को ढू्ंढ़ती है। माया जाकर अनुपमा के पैरों पर गिर पड़ती है और उससे माफी मांगने लग जाती है। माया कहेगी कि वो तो अनुपमा के पैर के धूल के बराबर भी नहीं है। माया कहेगी कि उसने अपनी बेटी का इस्तेमाल किया अनुज और अनुपमा को दूर करने के लिए।
अनुज के मन में फूटेगा खुशी का लड्डू
माया अनुज से भी माफी मांगेगी। वो कहेगी कि उसकी सेहत ठीक रहे इसलिए अनुज और अनुपमा ने अपना प्यार कुर्बान कर दिया और अंदर ही अंदर घुटते रहे। वो कहेगी कि अगर वो माया की वजह से अमेरिका जा रही है तो वो ना जाए क्योंकि अनुपमा सिर्फ अनुज की है और अनुज सिर्फ अनुपमा का है। ये सुनकर अनुज की आस बढ़ जाएगी कि शायद अब अनुपमा अमेरिका ना जाए। माया कहेगी कि वो हमेशा-हमेशा के लिए चली जाएगी और वो, अनुज और छोटी हमेशा-हमेशा के लिए खुश रहे। माया अनुपमा को जाने से रोकेगी और ये सब देखकर अनुज के मन में खुशी के लड्डू फूट पड़ेंगे।
अपने सपनों को नीं छोड़ेगी अनुपमा
अनुपमा कहेगी कि अगर वो अमेरिका नहीं गई तो उसके सपने के साथ-साथ गुरुमां का सपना और विश्वास टूट जाएगा और वो अपनी गुरुमां का विश्वास नहीं तोड़ सकती। इसलिए वो अमेरिका तो जाएगी और अनुज को अनुपमा की ये बात माननी ही पड़ती है। माया कहेगी कि अनुज अनुपमा एक-दूसरे को ना छोड़ें तो अनुपमा कहेगी कि माया अपनी जिंदगी पर ध्यान दे और अनुज भी कहेगा कि वो अपनी जिंदगी पर फोकस करे और उसे किसी भी चीज की जरूरत पड़ेगी तो वो और अनुपमा उसके साथ खड़े होंगे।
माया का किस्सा होगा खत्म
रोते-रोते माया खुद को कोसने लग जाती है और फिर उसे खांसी आती है। अनुपमा भागकर उसके लिए पानी लेने के लिए जाती है। अनुपमा के सामने ट्रक को आता देखकर माया भागकर जाती है और ट्रक के आगे से अनुपमा को धक्का देकर खुद खड़ी हो जाती है और ट्रक उसे टक्कर मार देता है। अनुज अनुपमा के सामने माया की जान चली जाएगी। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा को हर तरफ से यही इशारा मिलता है कि वो अमेरिका ना जाए। लेकिन वनराज अनुपमा को कहेगा कि वो खुद को किसी के लिए भी ना रोके।


Click it and Unblock the Notifications