Anupamaa: समर को अनुपमा के खिलाफ खड़ा करेगी मालती देवी, डिंपी शाह परिवार का जीना करेगी हराम

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा में आपने अब तक देखा कि मालती देवी किसी भी हाल में अनुपमा को बर्बाद करना चाहती है लेकिन अनुज उसकी ढाल बनकर खड़ा हुआ है लेकिन डिंपी मालती देवी से मिल चुकी है और अब वो शाह परिवार के लिए नई मुसीबत ला सकती है।
मालती देवी के दरवाजे पहुंचेगा समर
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि समर किसी भी हाल में मालती देवी के यहां काम नहीं करना चाहता लेकिन डिंपी समर को इमोशनली ब्लैकमेल करते हुए कहती है कि अब उसे और समर को कोई नौकरी नहीं देगा तो क्या ऐसे में वो अपने परिवार पर बोझ कैसे बन सकता है। डिंपी के लाख समझाने पर समर मालती देवी से मिलने के लिए राजी हो ही जाता है और डिंपी कहती है कि उसे मालती देवी का ऑफर मंजूर है तो इस पर मालती देवी उसे कॉन्ट्रैक्ट साइन करने को देती है।
यह भी पढ़ें- सड़क पर किन्नर बनकर घूमा ये टीवी एक्टर, सिग्नल पर गाड़ी के पास जाकर मांगे पैसे और फिर...
काव्या का होगा बेबी शावर
दूसरी तरफ शाह हाउस में जाकर अनुज ये अनाउंसमेंट करता है कि पाखी अब कपाड़िया एंपायर का बिजनेस जॉइन करेगी और यह जानकर सब खुश होते हैं लेकिन अधिक को यह बात जानकर काफी गुस्सा आता है। इसी खुशी में अनुज कहता है कि दोनों परिवारों का गेट-टूगेदर होगा लेकिन अनुपमा कहती है कि कोई गेट-टुगेदर नहीं होगा बल्कि काव्या का बेबी शावर होगा, जिसे सब धूमधाम से मनाएंगे। शाह परिवार में सबलोग बहुत खुश हो जाते हैं।
समर के फैसले से अनुपमा होगी परेशान
सब लोग घर में खुशी मना रहे होंगे कि तभी समर आ जाएगा और उसके चेहरे पर 12 बजे होंगे, डिंपी बताएगी कि वो दोनों एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करके आए हैं। सब समर को बधाई देंगे लेकिन उसके चेहरे की नाराजगी देखकर अनुपमा उसकी उदासी का कारण पूछेगी। इस पर डिंपी सबको बता देगी कि उसने कॉन्ट्रैक्ट मालती देवी के साथ साइन किया है। ये सुनकर सभी घरवालों को गहरा झटका लगेगा। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि समर कहेगा कि उसे अपनी मां की तरह अच्छा होने की कीमत नहीं चुकानी है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT: मनीषा रानी के सैनिटरी पैड छोड़ने पर बेबिका ने किया बवाल, पूजा भट्ट ने भी कहा, 'ये पहले भी...'


Click it and Unblock the Notifications