Anupamaa Written Update: काव्या का सच जानकर खून के आंसू रोएगा वनराज, अनुपमा याद दिलाएगी उसके बुरे कर्म

Anupamaa

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि काव्या ने अनुपमा को सच बता दिया है कि उसके पेट में वनराज का नहीं बल्कि अनिरुद्ध का बच्चा है। यह सुनकर गुस्से से तिलमिलाई अनुपमा काव्या को खूब खरी-खोटी सुनाती है और वनराज ने भी अनुपमा और काव्या की बात सुन ली है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सच जानकर वनराज पूरी तरह से बिखर जाएगा। अनुपमा जब कमरे से बाहर निकल रही होती है तो वो देखती है कि वनराज सदमे में है। यह सब देखकर अनुपमा को वो पल याद आ जाएगा जब वनराज ने उसे धोखा दिया था और उसी के कमरे में वो काव्या को गले लगाकर खड़ा था। अनुपमा को ये देखकर बहुत बुरा लगता है कि खुशी के पल में किस तरह दुख के बादल छा गए हैं।

अनुपमा नीचे पार्टी में आती है, पीछे-पीछे वनराज आता है और उसके पीछे काव्या भी पार्टी में पहुंचती है। काव्या अनुपमा से कहती है कि अच्छा हुआ उसने वनराज को नहीं बताया, उसे बताती तो पता नहीं क्या हो जाता। उधर बरखा परेशान हो रही होती है क्योंकि अंकुश उसका फोन नहीं उठा रहा होता है। उधर पाखी भी अधिक से काफी ज्यादा परेशान है कि क्योंकि अब वो उसकी इज्जत नहीं करता है और अब वो अधिक से बदला लेने की सोचती है लेकिन परिवार की खुशी देखकर वो रुक जाती है और सोचती है कि अगर वो अपने रिश्ते का सच सबको बताएगी तो दोनों रिश्तों में फिर से दरार पड़ जाएगी। वो कुछ दिन चुप रहने की ठानती है।

यह भी पढ़ें- Rubina Dilaik की प्रेग्नेंसी पर बोले पति अभिनव शुक्ला, कहा- 'मैं तो बाहर था, फिर...'

काव्या वनराज के पास जाती है और उससे पूछती है कि वो परेशान क्यों है वो कहती है कि वो औ वनराज का बच्चा दोनों ठीक है। तभी वहां पर तोशू और किंजल आ जाते हैं और बच्चे के ऊपर बातें करने लग जाते हैं। यह सब देखकर अनुपमा घबरा जाती है क्योंकि वो वनराज के गुस्से से वाकिफ है।

दूसरी तरफ बा और अनुज में इस बात को लेकर बहस होती है कि अपना बच्चा अपना ही होता है और दूसरे का बच्चा दूसरे का ही। दूसरे के बच्चे को अपनाना काफी मुश्किल हो जाता है। लेकिन अनुज बा की ये बात मानने से इनकार कर देता है और कहता है कि रिश्ते दिल से बनते हैं और दिल से बने रिश्ते हर रिश्ते से ज्यादा पवित्र होते हैं।

वनराज गाड़ी में जाकर बिलख-बिलखकर रोता है। उसे इस हाल में देखकर अनुपमा वनराज के पास जाती है और वनराज की हालत काफी ज्यादा खराब होती है, वो काफी टूटा हुआ होता है और वो काव्या के धोखे को पचा नहीं पा रहा था। अनुपमा उसे संभलने के लिए कहती है। अनुपमा कहती है कि इन दोनों की कहानी एक और शख्स है और वो है वो बच्चा जो कि बेकसूर है। अनुपमा वनराज को उसका धोखा याद दिलाती है। अनुपमा वनराज से कहती है कि वो सोच समझकर फैसला ले। जायज नाजायज सोचकर फैसला ना ले बल्कि बच्चे के बारे में सोचकर ही फैसला ले।

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अंकुश कपाड़िया हाउस में अपने नाजायज बेटे को लेकर आ जाता है और बरखा इस बात पर बहुत बवाल करती है। बरखा अनुपमा से पूछती है कि अगर ये बच्चा अंकुश का नहीं अनुज का होता तो क्या वो उसे इस घर में आने देती? इस पर वनराज कहेगा कि उसने अपने पति का धोखा स्वीकारा ये ही बहुत बड़ी बात है। जब ये बच्चा उसका नहीं है तो जिम्मेदारी भी उसकी नहीं है। ये सुनकर काव्या और अनुपमा को शॉक लगता है।

टीवी जगत की और भी मनोरंजक और जानकारी से भरी खबरों को जानने के लिए यहां क्लिक करें

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X