Anupamaa Spoiler Alert: डिंपी का तांडव देख बा छोड़कर जाएगी घर, जलन की आग में अनुपमा को चोट पहुंचाएगा नकुल

Anupamaa Written Update: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि अनुपमा के बड़े दिन को बर्बाद करने में माया कोई कोर कसर नहीं छोड़ती है। वो गुरुकुल में जाकर काफी तोड़-फोड़ कर देती है और अनुपमा को बुरा-भला सुनाती है। अनुज गुस्से में लाल होकर अब माया से छुटकारा पाना चाहता है।
शाह हाउस में होगा कलेश
अनुपमा में आज आप देखेंगे कि माया जब सोकर उठेगी तो उसके सामने ही अनुज अनुपमा का रोमांस उसे दिखाई देगा और माया उन्हें देखकर चिल्लाती रहेगी। लेकिन वो माया का बस वहम ही होता है। उधर शाह हाउस में माया को लेकर बहस चल रही होती है तो डिंपी माया का पक्ष लेने की कोशिश करती है लेकिन पाखी उसे सुना देती है, लेकिन डिंपी भी चुप नहीं बैठती वो भी डिंपी को खूब खरी-खोटी सुनाती है। डिंपी पाखी से कहती है कि वो बार-बार इस घर में क्यों आती है। दोनों की लड़ाई देखकर बा परेशान हो जाती है और डिंपी को घर से जाने को कहती है।
बा को सुनाएगी डिंपी
अनुपमा परेशान होकर शाह हाउस के लिए निकलती है तो उसकी मां उसे समझाती है कि डिंपी और बा बहुत चालाक है तो वो उनसे दबे नहीं। उधर बा कहती हैं डिंपी को इस लड़की ने आते ही इस घर को नर्क बना दिया है तो डिंपी पलटकर कहती है कि ये घर पहले भी नर्क ही था वो भी बा की वजह से। डिंपी बा को खूब सुनाती है और कहती है कि वो इस घर से कहीं नहीं जाएगी। डिंपी कहेगी कि अब बा का राज खत्म।
घर छोड़कर जाएगी बा
डिंपी की बदतमीजियां देखकर वनराज को गुस्सा आ जाता है और डिंपी पर चिल्लाता है। वो समर से कहता है कि वो अपनी पत्नी को लेकर यहां से चला जाए। इस पर डिंपी कहेगी कि हम नहीं जाएंगे। बा कहेगी कि फिर वो ही चली जाएगी बा घर छोड़कर जाती है और कहती है कि उसके पीछे कोई नहीं आएगा।
अनुपमा को चोट पहुंचाएगा नकुल
बा को परेशान देखकर अनुपमा उनके पास आ जाती है और अनुपमा के पूछने पर बा उससे गले लगकर रोने लग जाती हैं। बा कहेगी कि उसका घर अब बर्बाद हो गया और उन्होंने अब वो घर छोड़ दिया है। वो कहेगी कि घर में उन लोगों लगता है कि सारे कलेश की वजह वही है। उनके उस घर में होने से किसी को शांति नहीं मिल रही है, इसलिए उन्होंने वो घर छोड़ दिया। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा से जलने वाला नकुल अनुपमा को चोट पहुचाने की कोशिश करेगा और उसे टूटे कांच की तरफ धक्का दे देगा, जिससे अनुपमा के पैरों में घाव हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications