Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा के सबसे बड़े दिन को बर्बाद करेगी माया, गुस्से में मालती देवी करेगी ये काम

Anupamaa Written Update: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि डिंपी पहली रसोई बनाने में ही काफी बहस करने लग जाती है। दूसरी तरफ मालती देवी अनुपमा को अपना उत्तराधिकारी घोषित करती है और यह देखकर अनुज काफी ज्यादा खुश हो जाता है।
अनुज को देखकर गुस्सा होगी मालती देवी
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा को परफॉर्मेंस के लिए गुरमां मालती देवी अपने हाथ से तैयार करती हैं। अनुज भी अनुपमा के परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार कर रहा होता है। अनुपमा को परफॉर्म करते हुए देखकर अनुज काफी खुश होता है लेकिन अनुज को वहां पर देखकर मालती देवी खुश नहीं होती है। माया भी वहीं पर पहुंच जाती है जहां अनुपमा का परफॉर्मेंस होता है और वहां वो अनुज के देखकर गुस्से से लाल हो जाती है।
Recommended Video
माया करेगी बवाल
अनुपमा परफॉर्म करते वक्त लड़खड़ाने ही लगती है कि तभी अनुज उसे संभाल लेता है और ये देखकर माया तोड़-फोड़ करने लग जाती है। अनुज उसे रोकने की कोशिश करता है तो वो चिल्ला-चिल्ला कर अनुज से पूछती है कि वो यहां पर क्यों आया और वो अनुपमा से क्यों मिला? माया भागकर अनुपमा के पास जाती है और पूछती है कि वो क्यों उसकी खुशियों के पीछे पड़ी है। वो कहेगी कि अनुपमा को जो करना है करे लेकिन उसके अनुज से वो दूर रहे। अनुज भी माया को समझाने की कोशिश करता है लेकिन माया का पारा बढ़ता ही जाता है और वो मीडिया के सामने तमाशा करने से खुद को रोक नहीं पाती है।
मालती देवी का गुस्सा सातवें आसमान पर
इन सब ड्रामे के बीच मालती देवी का गुस्सा फूट पड़ता है और वो अनुज को माया को वहां से दूर ले जाने की बात कहती है। माया जाते-जाते अनुपमा को रोते हुए कहती है कि वो उसे और अनुज को छोड़कर चली जाए। अनुपा के परफॉर्मेंस के दौरान हुआ ये बवाल देखकर नकुल काफी खुश होता है। अनुपमा मालती देवी से माफी मांगती है, मालती देवी कहती है कि उसे माया से नहीं बल्कि अनुपमा से मतलब है और इसलिए अब वो पीछे हटने के बारे में सोचे भी ना।


Click it and Unblock the Notifications