Anupamaa Written Update: उत्तराधिकारी बनते ही अनुज के प्यार गला घोंटेगी अनुपमा, शाह हाउस में डिंपी लाएगी तूफान

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आपने अबतक देखा कि डिंपी का चाल चलन देखकर बा रो पड़ती है और दूसरी तरफ शाह हाउस और अनुज को पीछे छोड़कर अनुपमा अपने सपनों की तरफ अपना कदम बढ़ाती है।
अनुपमा को उत्तराधिकारी घोषित करेगी मालती देवी
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि गुरुमां मीडिया के सामने अनुपमा की तारीफ पर तारीफ करती है और ऐलान करती है कि अनुपमा ही उसकी उत्तराधिकारी होगी। मीडिया में सब उससे पूछेंगे कि उसे मालती देवी की उत्तराधिकारी बन कर कैसा लग रहा है तो वो कहेगी कि उसे वैसा ही महसूस हो रहा है जैसा कि उसे मां बनकर महसूस हुआ था। यह सुनकर मालती देवी हैरान रह जाती है।
डिंपी के पगफेरे की होगी बात
अनुज के घर में डिंपी को पगफेरे के लिए बुलाने की रस्म के बारे में बात होती है तो माया कहती है कि वो बा से बात कर लेगी इस बारे में। इस पर अनुज उसके सामने फोन देखना बंद कर देता है क्योंकि वो फोन में अनुपमा के प्रोग्राम को लाइव देख रहा होता है। माया को इस बात का अंदाजा हो जाता है और वो मुंह बनाने लग जाती है। माया का मुंह देखकर बरखा को लगता है कि ये सही समय है माया की हालत का फायदा उठाने का ताकि अनुज और माया वापस मुंबई चले जाएं। वहीं, अनुज सारी फाइलों को घर पर मंगवाने की बात कहता है और यह सुनकर बरखा की हालत खराब हो जाती है।
माया को भड़काएगी बरखा
बरखा माया के सामने अनुपमा का गुणगान करने लग जाती है और वो माया को नीचा दिखाने लग जाती है कि वो अब तक कुछ भी नहीं कर पाई। बरखा कहेगी कि माया अपना नाम आया रख ले क्योंकि वो अनुज के लिए सिर्फ आया बनकर ही रह गई है। दूसरी तरफ अनुपमा के उत्तराधिकारी बनने के लिए हवन शुरू होता है। अनुज ये सब लाइव देख रहा होता है और कहता है कि उसे अनुपमा पर गर्व है और यह बात सुनकर माया के गुस्से का पारा बढ़ने लग जाता है।
बा, डिंपी और किंजल की होगी लड़ाई
डिंपी अपनी पहली रसोई के लिए पूछती है कि वो क्या बनाए तो इस पर बा उसे ताना देती है कि वो अगर चीनी का डब्बा भी खोल देगी तो भी रस्म हो जाएगी। इस पर किंजल कहेगी कि वो सबके लिए कोई पंजाबी डिश बना दे। तो इस पर भी बहस होने लग जाती है। डिंपी कहती है कि वो सबके लिए हलवा और नाश्ते में आलू के परांठे बना देगी तो इस पर बा कहेगी नाश्ता बन चुका है। वो डिंपी को ताना देगी कि सुबह जल्दी उठकर नाश्ता बनाया जाता है और किंजल को काम था इसलिए उसने सुबह-सुबह उठकर सबके लिए नाश्ता बनाया और फिर अब काम कर रही है। किंजल कहती है कि उसने सारा काम कर लिया है, वो बस जाकर कुछ मीठा बना दे तो इस पर डिंपी कहेगी कि उसने पहले दिन ही डिंपी को नालायक और खुद को लायक बहू साबित कर दिया है।
किंजल को सुनाएगी डिंपी
किंजल कहेगी कि उसे नई बहू से काम करवाना सही नहीं लगा, इसलिए उसी ने सारा काम कर लिया। किंजल कहेगी कि जब वो शादी करके घर आई थी तो अनुपमा ने भी उससे काफी दिनों तक काम नहीं करवाया था तो इस पर डिंपी कहेगी कि किंजल को कुछ ज्यादा ही शौक है अनुपमा की परछाई बनने का। लेकिन बा उसे डपट कर किचन में भेज देगी।
अनुज को होगा पछतावा
दूसरी तरफ अनुपमा संकल्प लेती है कि वो अपने गुरुमां के दिए हुए वादे को पूरा करेगी और नि:स्वार्थ भावना से कला की सेवा करेगी और अपना पूरा जीवन कला को समर्पित करेगी। मालती देवी ऐलान करेगी कि ठीक छह दिन बाद वो उसके साथ अमेरिका जाएगी। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा तय करती है कि अब वो रुकेगी नहीं। वहीं अनुज अनुपमा से पूछेगा कि उसने माया की जिम्मेदारी लेकर गलत किया तो अनुपमा कहेगी कि अब ये सब बातें सोचने से कोई फायदा नहीं है क्योंकि अब बहुत देर हो चुकी है। अनुज कहेगा कि वो छह दिन बाद चली जाएगी लेकिन वो इन छह दिनों में अपने अनुज से मिलकर जाए।


Click it and Unblock the Notifications

