Anupamaa Spoiler Alert: पहले ही दिन बा को रुलाएगी डिंपी, अनुपमा के सपनों की उड़ान के आएगा अनुज

Anupamaa Written Update: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि अनुपमा शाह हाउस और अनुज से ऊपर अपनी खुशियों को चुनती है। वो शाह हाउस में हो रही पूजा में तो जाने से मना कर देती है और अनुज को भी मिलने से इनकार कर देती है। दूसरी तरफ डिंपी ने शाह हाउस में पहले ही दिन आतंक मचा दिया है।
काव्या का साथ देने का फैसला करेगा वनराज
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि बा वनराज से पूछती है कि क्यो वो इस उम्र में बाप की जिम्मेदारी निभा पाएगा? बा कहेगी कि वो काव्या और उसके रिश्ते से परेशान है। वनराज कहेगा कि उसे नहीं पता कि उसके और काव्या के रिश्ते का क्या भविष्य लेकिन वो काव्या को किसी भी हाल में अकेला नहीं छोड़ेगा। बा कहेगी कि काव्या यहां आने को तैयार नहीं तो वनराज कहेगा कि वो काव्या का इंतजार करेगा। बा कहेगी कि जो भी वनराज का फैसला होगा, उसमें वो उसके साथ होगी।
तोषू को धमकी देगी किंजल
तोषू अपनी बेटी को खिला रहा होता है और वो दूसरे बच्चे के बारे में बात करता है तो किंजल सामान पैक करने लग जाती है। तोषू उसे रोकने की कोशिश करता है तो किंजल कहती है कि उसे दूसरे बच्चे की जिद छोड़नी होगी क्योंकि वो उसके साथ एक कमरे में रह रही है, यही बहुत बड़ी बात है।
बा और डिंपी में होगी बहस
बा और डिंपी के बीच एक बार फिर से बहस हो जाती है क्योंकि डिंपी बा को उसकी बुराई करते हुए सुन लेती है। डिंपी बा को डांट रही होगी तभी किंजल उसे रोकेगी और कहेगी कि वो संभाल के बात करे और किंजल बा को भी समझाएगी तो डिंपी कहेगी कि वो दोनों तरफ से ना बोले। इस पर बा डिंपी को डांट देगी। बा कहेगी कि वो अपनी पहली रसोई के लिए साड़ी पहने ना कि सूट इस पर डिंपी कहेगी कि पंजाबियों में नई बहुएं सूट ही पहनती हैं। इस पर बा कहेगी कि उसे पंजाबियों में ही शादी करनी थी। बा कहेगी कि सिर्फ आज वो साड़ी पहन ले।
बा किंजल से लेगी वादा
बा किंजल से इमोशनल होकर कहेगी कि वो डिंपी को नहीं झेल सकती है। अनुपमा अमेरिका जा रही है और अनुपमा के जाने के बाद इस घर का क्या होगा उसे नहीं पता। बा किंजल से पूछेगी कि जैसे अनुपमा उसे छोड़कर गई, वैसे वो तो उसे छोड़कर नहीं जाएगी? तभी किंजल को वो बात याद आती है जो उसने तोषू से बोली थी कि वो समर की शादी के बाद ये घर छोड़कर चली जाएगी। डिंपी को एक बार फिर से बरखा भड़काएगी।
दूर से अनुपमा का साथ निभाएगा अनुज
अनुपमा गुरुमां के पास जाने के लिए तैयार होती है और गुरुकुल पहुंचती है तो वहां सभी फोटोग्राफर्स उसकी तस्वीर लेने लग जाते हैं और यह सब देखकर नकुल खूब चिढ़ेगा। गुरुमां सबके सामने ऐलान करेगी कि अनुपमा उसकी उत्तराधिकारी होगी। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा के फंक्शन में अनुज दूर से उसे देखेगा।


Click it and Unblock the Notifications

