Anupamaa Written Update: पाखी को गायब करवा देगा अधिक, बदले में अपने नाम करवाएगा पूरा कपाड़िया एंपायर

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि काव्या ने अपनी प्रेग्नेंसी का सच पूरे परिवार को बता दिया है, जिसके बाद बा उसकी शक्ल भी देखना नहीं चाहती है। दूसरी तरफ अधिक रोमिल को फंसाने के लिए चालें चल रहा है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि चोरी को लेकर रोमिल का नाम सामने आने पर वो काफी गुस्सा हो जाता है और मन ही मन चिल्लाता है कि उसने चोरी नहीं की है, तभी वहां पर अनुपमा आती है और कहती है कि वो जानती है कि रोमिल चोरी नहीं कर सकता। वो कहता है कि जब वो जानती है कि चोरी उसने नहीं की, तो वो यह भी जानती होगी कि चोरी किसने की है? इस पर अनुपमा कहती है कि शायद उसे पता है लेकिन जबतक सबूत ना हो तब तक कैसे वो किसी पर इल्जाम लगा सकती है। रोमिल इमोशनल हो जाता है और कहता है कि आजतक उस पर किसी ने भी इतना भरोसा नहीं दिखाया है।
अनुपमा अधिक के पास जाती है और कहती है कि वो अपना मुंह मीठा करे क्योंकि उसने सबके सामने अधिक को चोर साबित कर दिया। इस पर अधिक कहता है कि वो भला ऐसा क्यों करेगा तो इस पर अनुपमा ने कहा कि उसे घर के स्टाफ ने सबकुछ सच बता दिया है और हड़बड़ी में अधिक सच कह देता है। अधिक का सच सामने आने के बाद वो उसे डांट रही होती है कि तभी पाखी वहां पर आ जाती है और वो अपनी मां से बदतमीजी करती है और कहती है कि वो उसकी गृहस्थी में दखल ना दे और साथ ही धमकी भी देती है कि अगर वो यहां नहीं रुकीं तो वो कुछ ऐसा कर देगी कि उसकी मा को जिंदगी भर का पछतावा होगा।
पाखी के जाने के बाद अधिक अनुपमा को चिढ़ाने की कोशिश करता है लेकिन वो अधिक को उल्टा जवाब दे देती है और कहती है कि वो सबकुछ देख रही है, जो वो रोमिल के साथ कर रहा है और उसकी बेटी के साथ कर रहा है। अनुपमा कहती है कि दिन-रात, सोते-जागते उसकी नजर सिर्फ और सिर्फ अधिक पर ही रहती है।
अनुपमा अनुज को जाकर बताती है कि चोरी रोमिल ने नहीं की थी और अधिक ने उसे फंसाने के लिए पैसे उसके कमरे में रख दिए थे। ये सुनकर अनुज हैरान रह जाता है। वहीं दूसरी तरफ अधिक इस बात से परेशान होगा कि कहीं अनुपमा उसे और उसकी बहन को घर से बाहर ना निकाल दे। लेकिन तभी उसे एहसास होता है कि वो पाखी को अपनी ढाल बनाकर इस घर में रह सकता है और पाखी ही अनुज अनुपमा से उसे बचाएगी। वो कहता है कि जल्द ही पाखी के जरिए पूरा कपाड़िया एंपायर अपने नाम कर लेगा और बहन को दे देगा और यही उसका राखी का गिफ्ट होगा।
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि पाखी घर से लापता हो जाएगी और वो अधिक से पूछेगी कि पाखी कहां है तो अधिक कहेगा कि पाखी ने उसे धमकी दी थी कि वो उसकी शादीशुदा जिंदगी में ना घुसे लेकिन वो नहीं मानी। इस पर अनुपमा कहती है कि तो क्या उसे शांत रहकर तमाशा देखना चाहिए था बस तो अधिक कहेगा कि उसे शांत रहकर अपनी हद में रहना चाहिए था। यही नहीं, अधिक अनुपमा के खिलाफ शाह हाउस में सबको भड़काता है।


Click it and Unblock the Notifications