‘अनुपमा' की ज़िंदगी में आएगा भूचाल, अब गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी
टीवी सीरियल 'अनुपमा' टीआरपी चार्ट में हमेशा टॉप पर रहता है। फैंस को रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना की जोड़ी भी काफी पसंद आ रही है। सीरियल में अनुपमा और अनुज ने एक बच्ची को गोद लिया है और उसका नाम भी उन्होंने 'अनु' रखा है। अब शो का नया प्रोमो रिलीज हो चुका है जिसमें ये साफ जाहिर है कि शो में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है या यूं कहें कि अनुपमा की ज़िंदगी में भूचाल आने वाला है।
आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि कैसे अनुज को पारालिसिस अटैक आता है, जिसके बाद अनुज और अनुपमा की ज़िंदगी पूरी तरह पलट जाती है। इसके बाद से अनुज के परिवार के सदस्य भी अनुपमा के साथ बुरी तरह से पेश आएंगे। लेकिन, अब गौरव खन्ना ने आने वाले ट्रैक को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

गौरव खन्ना ने इंडिया फोरम से बात करते हुए कहा कि उन्हें राजन शाही के विज़न पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा, 'हां प्रोमो आ चुके हैं और आने वाला ट्रैक बहुत ही दिलचस्प है। मुझे इसके बारे में अधिक नहीं पता है लेकिन अनुज को लेकर उनके विज़न पर मुझे भरोसा है और मैं पूरी तरह से शो के साथ जुड़ा हुआ हूं।'
उन्होंने कहा, 'राजन शाही कहानी बतााने में माहिर है। मैं पूरी तरह निश्चिंत हूं कि आने वाला ट्रैक ज़बरदस्त है और दिलचस्प भी।' आपको बता दें कि प्रोमो रिलीज होते हैं अनुपमा और अनुज के फैंस काफी निराश हैं। लेकिन, कई फैंस आने वाले ट्रैक को लेकर उत्साहित भी हैं।
फिलहाल, 'अनुपमा' में ये दिखाया जा रहा है कि पाखी के द्वारा किए गए बदतमीज़ी के बाद अनुपमा ने फैसला लिया है कि वो अब कभी शाह हाउस में लौटकर वापस नहीं आएगी। अनुज भी शाह हाउस में जाकर पाखी, वनराज और पूरे परिवार की क्लास लगाता है।


Click it and Unblock the Notifications