Anupama Twist: अनुपमा-अनुज की जिंदगी में आएगा तूफान, बरखा-अंकुश चलेंगे बड़ी चाल
'अनुपमा' के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि रक्षाबंधन सेलिब्रेशन के सेलिब्रेशन के मौके पर वनराज और बा को छोड़कर पूरा शाह परिवार कपाड़िया हाउस पहुंचता है। सभी मिलकर साथ में रक्षाबंधन मनाते हैं। वहीं, समर भी अपनी मां से मिलने के लिए सीधे उसके पास पहुंच जाता है। पीछे-पीछे पाखी भी अनुपमा से माफी मांगने के लिए पहुंचती है।
अनुपमा लेकिन त्योहार के मौके पर पाखी को साफ कह देती है कि वो घर के अंदर जरूर आ सकती है लेकिन उसे अपनी मां से कभी माफी नहीं मिलेगी। अनुपमा पाखी को जमकर डांटती है और उसकी क्लास लगा देती है। अनुपमा पाखी से कहती है कि उसने अपनी मां के साथ कचड़े से भी ज्यादा बुरा व्यवहार किया।

वनराज को आएगा गुस्सा
'अनुपमा' के आगे के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज अपने बच्चों और परिवार के सदस्यों पर जमकर गुस्सा करता है। वो इस बात से नाराज होता है कि सभी उसे और वनराज को अकेला छोड़कर कहीं और त्योहार मनाने चले गए। जब सभी वापस आते हैं तो वनराज अपना आपा खो बैठता है। वो सभी को ताने भी मारता है।
अंकुश-बरखा की चाल
इधर, आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज पैरालिसिस के बाद अंकुश और बरखा इसका फायदा उठाएंगे। अनुज तो बरखा और अंकुश के कंगाल होने की बात जानता है लेकिन अनुपमा ये बात नहीं जानती है। इसलिए दोनों अनुज के बीमार होने का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।
घर से बाहर होंगे अनुज-अनुपमा
आने वाले एपिसोड में ये भी दिखाया जाएगा कि अनुज और अनुपमा को अंकुश और बरखा घर से बाहर निकाल देंगे। अब ऐसी स्थिति के बाद अनुपमा, अनु और अनुज को कैसे संभालेगी और कैसे सबका ख्याल रखेगी ये देखना दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications