Anupama twist: तोषू की गर्लफ्रेंड पर जमकर बरसेगी अनुपमा, क्या वनराज की राह पर चला तोषू?
'अनुपमा' में आए दिन नए-नए ट्विस्ट आते रहते हैं इस वजह से यह सीरियल हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। शो में एक के बाद एक लगातार दिलचस्प ट्रैक लगातार दिखाया जाता है इसलिए दर्शक भी इसे देखने से खुद को नहीं रोक पाते हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से सीरियल की टीआरपी में गिरावट आई है इसलिए मेकर्स ने शो के लिए कुछ नया प्लान किया है।
सीरियल में जल्द ही तोषू की गर्लफ्रेंड भी दर्शकों के सामने आएगी। तो वहीं, अनुपमा के सामने अब तोषू की सच्चाई आ गई है। अनुपमा को आने वाले एपिसोड में पता चलेगा कि तोषू की गर्लफ्रेंड का नाम संजना है। अनुपमा परितोष को जमकर डांटेगी और साथ ही ये भी बोलेगी कि अगर अच्छा पति नहीं बन सकता तो अच्छा पिता भी नहीं बन पाएगा।

अनुपमा को ये भी एहसास होगा कि पारितोष को एक्सट्रा मेरेटिल अफेयर का कॉन्फिडेंस इसलिए आया क्योंकि उसका पिता वनराज भी पहले ऐसा कर चुका है और उसका गहरा असर तोषू पर पड़ा है। अनुपमा हर हाल में तोषू को किंजल की जिंदगी बरबाद करने नहीं देगी।
अब आने वाले एपिसोड में ये भी दिखाया जाएगा कि अनुपमा तोषू के सामने संजना की क्लास लगाएगी और उसे डांटेगी। लेकिन, ये देखना भी दिलचस्प होगा कि आखिर तोषू-संजना के अफेयर के बारे में जानकर किंजल और शाह परिवार कैसे रिएक्ट करेगा। अनुपमा अपनी बहू किंजल को कैसे सहारा देगी और तोषू को कैसे सही रास्ते पर लेकर आएगी ये भी देखना दिलचस्प होगा?


Click it and Unblock the Notifications











