Anupama Spoiler: 'अनुपमा' का महा ट्विस्ट, डिंपल से शादी करेगा समर, बा-वनराज होंगे खिलाफ

Anupama

Recommended Video

Anupama 1st December Episode: Samar sabke samne karega Dimple ki tarif, Shuru hogi Love Story ?

Anupama Spoiler: 'अनुपमा' का मौजूदा ट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस सप्ताह सीरियल की टीआरपी रैंकिंग दूसरे पायदान पर चली गई है। हमेशा नंबर 1 पर काबिज रहने वाली अनुपमा की बादशाहत को वापस लाने के लिए मेकर्स अब सीरियल में कई और ट्विस्ट लाने जा रहे हैं। अधिक और पाखी शादी कर लेते हैं लेकिन पाखी को सबक सिखाने के लिए अनुपमा उनकी रस्म-रिवाज से होने वाली शादी को रद्द कर देती है।

पाखी की शादी रद्द होने के बाद अनुज और अनुपमा कुछ दिन छुट्टियां बिताने तो जाते हैं लेकिन, शो में डिंपल की एंट्री होती है और दिलचस्प ट्रैक जल्द ही शुरू हो जाता है। अनुपमा डिंपल को इंसाफ दिलवाने के लिए हर कीमत अदा करने के लिए तैयार है। बता दें कि कपाड़िया परिवार को डिंपल के मामले में ना पड़ने का खत भी दिया गया है।

लेकिन, कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि डिंपल और समर के बीच नजदीकियां बढ़ती है। समर और सभी घर वाले जानते हैं कि डिंपल का पति उसे छोड़कर चला गया है लेकिन डिंपल और समर एक दूसरे के करीब आते हैं और उन्हें प्यार हो जाता है।

आसान नहीं होगी शादी

आसान नहीं होगी शादी

डिंपल और समर की शादी होने के बाद भी मुश्किलें खत्म नहीं होंगी। समर, डिंपल से शादी का फैसला लेगा लेकिन, इससे घरवालों की क्या प्रतिक्रिया होगी इसके बारे में समर को बिल्कुल भी अंदेशा नहीं होता है।

बा और वनराज होंगे खिलाफ

बा और वनराज होंगे खिलाफ

समर और डिंपल की शादी के खिलाफ बा और वनराज खड़े नजर आएंगे। बा और वनराज को ये लगेगा कि अगर डिंपल और समर की शादी होती है तो ये समाज उनके बारे में क्या सोचेगा। वो कैसे सिर उठाकर इस समाज में चलेंगे।

अनुपमा के लिए सब सामान्य

अनुपमा के लिए सब सामान्य

अनुपमा और अनुज इस शादी में समर और डिंपल का सपोर्ट करेंगे। अनुज और अनुपमा के लिए यह एक सामान्य शादी होगी। अब ऐसे में शाह और कपाड़िया परिवार के बीच क्या टेंशन होती है और पाखी इन सबके बीच क्या-क्या करती है ये भी देखना दिलचस्प होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X