..................... Anupama Spoiler Will adhik plan anuj accident pakhi to say sorry to her mother क्या अधिक अनुज का करवाएगा एक्सीडेंट? - Hindi Filmibeat

Anupama Spoiler: क्या अधिक अनुज का करवाएगा एक्सीडेंट? मेकर्स पर फूटा लोगों का गुस्सा

टीवी सीरियल 'अनुपमा' टीआरपी चार्ट में हमेशा टॉप पर रहती है। फैंस को रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना की जोड़ी भी काफी पसंद आ रही है। दोनों ने अब एक बच्ची को गोद लिया है और उसका नाम भी उन्होंने 'अनु' रखा है। अब शो का नया प्रोमो रिलीज हो चुका है जिसमें ये साफ जाहिर है कि शो में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है या यूं कहें कि अनुपमा की जिंदगी में भूचाल आने वाला है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अधिक आने वाले एपिसोड में अनुज का एक्सीडेंट करवाएगा। इसके बाद अनुज पैरालाइज्ड हो जाएगा और अनुपमा की ज़िंदगी में भूचाल आ जाएगा। अनुज की तबियत बिगड़ते ही बिज़नेस की पूरी जिम्मेदारी अनुपमा पर आ जाएगी। ऐसे में आने वाले समय में अनुपमा और वनराज के ट्रैक को अधिक सीरियल में दिखाया जाएगा।

Recommended Video

Anupama Spoiler:अनुपमा के नए Promo को देखकर भड़के फैंस,Show को बंद करने की उठाई मांग। Filmibeat *TV

Anupama, Rupali Ganguly, अनुपमा, रूपाली गांगुली

क्या किंजल की होगी मौत

कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दिखाया गया है कि किंजल की आने वाले समय में मृत्यु हो जाएगी और वो अपने बच्चे की जिम्मेदारी अनुपमा को देगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसके बाद अनुपमा शाह हाउस में अपने कदम रख सकती है।

पाखी को आएगी अक्ल?

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी को अपनी गलती का एहसास होगा। पाखी को पछतावा होगा कि उसने क्यों अपनी मां के ही साथ बदतमीज़ी की है। वो वनराज के सामने रोते हुए भी नज़र आएगी। इसमें कोई शक नहीं है कि आने वाला ट्रैक दिलचस्प होने वाला है।

लोगों का फूटा गुस्सा

अनुज का दुर्घटनाग्रस्त होना और अनुपमा की जिंदगी में भूचाल आने से जुड़े इस ट्रैक की सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त आलोचना हो रही है। लोगों को यह ट्रैक बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा है- दिन ब दिन यह शो पीछे ही होता जा रहा है। एक यूजर ने लिखा है- प्लीज इस ट्रैक को खत्म करो।

लोगों ने दी नसीहत

'अनुपमा' के फैंस मेकर्स को नसीहत भी दे रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स मेकर्स से कह रहे हैं कि वो शो को ही बंद कर दें। कई यूजर्स मेकर्स से ये भी पूछ रहे हैं कि इस तरह शो को बरबाद करने की क्या ज़रूरत थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X