Anupama: डिंपल लाएगी दुनिया के सामने विजयेंद्र मेहता का सच, क्या अनुपमा का होगा अपहरण!

Anupama Spoiler

'अनुपमा' का मौजूदा ट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। यह सीरियल लगातार नंबर एक पर टिकी हुई है। 'अनुपमा' की खास बात यह है कि मेकर्स लगातार कुछ ना कुछ ट्विस्ट लाते रहते हैं। शो में फिलहाल समाज से जुड़ी सच्चाई दिखाई जा रही है। लोगों को अनुपमा का मौजूदा ट्रैक काफी पसंद आ रहा है। शो अक्सर सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय होता है।

Recommended Video

Anupama 7th December Episode: Anupama और Dimple ने जीत ली अपने हक की लड़ाई, गुंडो को भेजा जेल

शो में फिलहाल यह दिखाया जा रहा है कि, अनुपमा एक बलात्कारी को सजा दिलाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा देती है। साथ ही वो गलत के खिलाफ आवाज उठाती है। अब शो में काफी कुछ दिलचस्प होने जा रहा है जो लोगों को काफी पसंद भी आने वाला है।

सोशल मीडिया की ताकत

शो में दरअसल, अब अनुपमा सोशल मीडिया की ताकत का फायदा उठाएगी। डिंपल सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी बात ना सिर्फ रखती नजर आएगी बल्कि ऐसा करने में अनुपमा और समर उसका हौसला बढ़ाएंगे। खास बात यह है कि डिंपल यह वीडियो अपराधियों के घर के सामने खड़े होकर बनाएगी और यह वायरल होगा।

धरने पर बैठेगी अनुपमा

इसके बाद मीडिया विजयेंद्र मेहता और बलात्कारी मनन मेहता के घर पहुंचेगी। साथ ही शो में यह भी दिखाया जाएगा कि अनुपमा न्याय के लिए धरने पर बैठेगी और उसका साथ देने के लिए कई और महिलाएं उसके पास पहुंचेंगी। यहां तक कि बलात्कार करने वाले मनन मेहता की बहन भी अनुपमा का साथ देने के लिए पहुंचेगी।

होगा अनुपमा का अपहरण

कई रिपोर्ट की मानें तो काव्या और किंजल भी इस मामले में अनुपमा का साथ देंगे। हालांकि, वनराज उन्हें रोकने की पूरी कोशिश करेगा लेकिन दोनों साफ-साफ वनराज से कहते नजर आएंगे कि वो अनुपमा का सपोर्ट करेंगे। बहरहाल, आने वाले एपिसोड में ये भी दिखाया जाएगा कि विजयेंद्र मेहता अनुपमा की अपहरण की साजिश रचेगा लेकिन, असल में अनुपमा की जगह किसी और को उठा लिया गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X