..................... anupama spoiler vanraj will tell truth to anupama about their accident anupama to get shock। अनुपमा ट्विस्ट वनराज अनुपमा को बताएगा हादसे का सच - Hindi Filmibeat

Anupama Spoiler: वनराज उगलेगा हादसे का सच, अनुपमा के सामने गिड़गिड़ाती दिखेगी बा!

'अनुपमा' सीरियल में इस समय काफी जबरदस्त ट्रैक चल रहा है। एक के बाद एक सीरियल में लगातार नए ट्विस्ट आ रहे हैं जिससे दर्शकों की भी दिलचस्पी सीरियल में बनी हुई है। पहले के एपिसोड में दिखाया गया कि वनराज और अनुज बात करने के लिए अकेले में खाई के पास जाते हैं जहां वो हादसे का शिकार हो जाते हैं। दोनों की हालत गंभीर हो जाती है।

anupama spoiler vanraj will tell truth to anupama about their accident anupama to get shock

काव्या पूरे शाह और कपाड़िया परिवार को बताती है कि उसने वनराज और अनुज को साथ में जाते देखा था। वनराज के गुस्से को देखते हुए वो दोनों के पीछे खाई तक पहुंच जाती है। झाड़ियों के बीच काव्या का पल्लू फंस जाता है जिसे निकालने के बाद वो देखते है कि खाई के किनारे दोनों में से कोई भी नहीं हैं।

इधर, वनराज की हालत में सुधार होता है और उसे याद आता है कि खाई के पास जाकर वो और अनुज बात करते हैं। वनराज अनुज से कहता है कि वो, अनुपमा और उसका पूरा परिवार हमेशा के लिए दूर रहे। वनराज कहता है कि हर तीज-त्योहार, वीकेंड पर मिलना बंद कर देना चाहिए।

Recommended Video

Anupamaa फेम Rupali Ganguly दिखी यहां स्ट्रीट डॉग के साथ खेलते फिर क्या हुआ ? Watch video |FilmiBeat

अनुज भी वनराज से कहता है कि कभी-कभी मिलना ठीक है लेकिन हमेशा मिलने के पक्ष में वो भी नहीं है। लेकिन, वनराज कभी नहीं मिलने की बात करता है जिससे अनुज सहमत नहीं होता है। अनुज और वनराज के बीच खाई के पास काफी बहस करते हैं। वनराज होश में आकर काव्या से कहता है कि वो अनुपमा से मिलना चाहता है। वो अनुपमा के सामने कहता है, 'मैंने अनुज को धक्का...' वहां मौजूद सभी लोगों को लगता है कि वनराज ने अनुज को धक्का मारा।

आने वाले एपिसोड में ये दिखाया जाएगा कि बा अनुपमा के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती नजर आएंगी कि अनुपमा वनराज को जेल ना भेजे। अनुपमा भी अपकमिंग एपिसोड में मझधार में फंसी दिखेगी कि वो पुलिस में वनराज की शिकायत करे या नहीं करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X