Anupama Twist: पाखी होगी प्रेग्नेंट, अधिक से मिलेगा धोखा, अनुपमा के सामने आएगी बड़ी मुसीबत

अनुपमा का मौजूदा ट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। यह सीरियल हमेशा टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 अपनी जगह बनाने में कामयाब रहता है। शो में लगातार एक के बाद एक कई ट्विस्ट आते रहते हैं और अब अगला ट्विस्ट दर्शकों की उत्सुकता को और भी अधिक बढ़ा देगा। दरअसल, सीरियल में कहानी में कुछ ऐसे मोड़ आने वाले हैं कि अनुपमा एक बार फिर बड़े फैसले लेने के लिए मजबूर नजर आएगी।

सीरियल में दिखाया जाएगा कि, शाह परिवार की महिलाएं और अनुपमा मिलकर राखी का बर्थडे खास अंदाज में प्लान करेंगे। राखी घर की सभी महिलाओं के साथ अपने जन्मदिन को मनाने की तैयारी करेगी लेकिन पाखी, कॉलेज के प्रोजेक्ट का बहाना बनाकर इस पार्टी में नहीं शामिल होती है। अनुपमा, किंजल, बा समेत सभी महिलाएं जहां इस दिन की एन्जॉय करेंगी वहीं, उन्हें नहीं पता होगा कि आगे क्या मुसीबत आने वाली है।

Anupama Spoiler: Pakhi to get pregnant, Vanraj and Anupama will be again in trouble

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जैसे ही अनुपमा को पता चलेगा कि पाखी, अधिक के साथ होटल में है, वो उसे खींचकर वापस लेकर आएगी। अनुपमा पाखी की इस हरकत की वजह से न सिर्फ परेशान होगी बल्कि बा के आरोपों का सामना करती भी नजर आएगी। पाखी जहां अधिक से शादी करना चाहती है वहीं, अधिक उससे शादी करने से इनकार कर देगा।

अधिक साफ-साफ शब्दों में कहते नजर आएगा कि जैसा चल रहा है, वो वैसा ही रिश्ता रखना चाहता है। वो ये भी कहेगा कि पाखी ही उसके पीछे पड़ी थी। इधर, अनुपमा को महसूस होगा कि पाखी कुछ छिपा रही है और उसकी पैरों तले जमीन तब खिसक जाएगी जब उसे पता चलेगा कि पाखी प्रेग्नेंट है। वहीं, वनराज इसके लिए अधिक को जिम्मेदार मानेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X