Anupama Spoiler: दर्शकों को अब दिखेगा 'Anupama 2.0', क्या बदल जाएंगे वनराज और बा!

'अनुपमा' का मौजूदा ट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस सप्ताह सीरियल की एक बार फिर नंबर एक पर चली गई है। अनुपमा की खास बात यह है कि मेकर्स अब सीरियल में कई और ट्विस्ट लाने जा रहे हैं। शो में हमेशा कुछ ना कुछ दिलचस्प ट्रैक चलता है। लोगों को अनुपमा का मौजूदा ट्रैक भी काफी पसंद आ रहा है। शो अक्सर सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय होता है।
शो में पिछले दिनों पाखी और अधिक का ट्रैक दिखाया गया जो लोगों को काफी पसंद आया था। वहीं, अब मेकर्स शो में कई बड़े बदलाव करने जा रहे हैं। कई रिपोर्ट की मानें तो अनुपमा में अब वनराज और बा सहित कई कैरेक्टर में बड़े बदलाव नजर आने वाला है। सभी किरदारों में दर्शकों को कुछ नया फ्लेवर नजर आएगा।
मिली जानकारी के अनुसार अब अनुपमा की पर्सनैलिटी में भी दर्शकों को बड़ा बदलाव नजर आएगा। हर वक्त शाह हाउस की परेशानियां सुलझाती दिखने वाली अनुपमा अब अपने पति और छोटी अनु के प्रति अधिक प्यार दिखाएगी। यहां तक कि, वो अब सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचती दिखेगी।
वहीं, अनुपमा में वनराज का कैरेक्टर भी पहले से बिल्कुल अलग नजर आएगा। वनराज जहां पहले से अधिक परिपक्व नजर आएगा और साथ ही वो घर पर ही अपना काम करते नजर आएगा। वनराज कोशिश करता दिखेगा कि घर की सभी समस्याओं और परेशानियों को वो खुद सुलझाए।
इन सब के बीच काव्या पहले से अधिक सख्त व्यवहार के साथ नजर आएगी। अपने करियर पर फोकस्ड काव्या वही करती नजर आएगी तो उसे सही लगेगा। वहीं, अपनी मनमर्जी चलाने वाली बरखा को यह समझ आएगा कि अंकुश हमेशा से सही सलाह देता था। लेकिन, सबसे खास यह होगा कि दर्शकों को अब लीला का भी अलग अवतार नजर आएगा।
अब 'अनुपमा' के आने वाले एपिसोड को देखने के बाद ही असल तस्वीर सामने आएगी कि, आखिर मेकर्स ने क्या प्लान किया है। 'अनुपमा' में हमेशा कुछ ना कुछ दिलचस्प ट्रैक चलता है जिसकी वजह से दर्शकों की दिलचस्पी बनी रहती है। दर्शकों को भी आने वाले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications











