जीजा संग बिताई रात फिर प्रेग्नेंट हो गई ये हसीना, ईशानी के घर में मचा बवाल

Anupama Spoiler Ishani Pregnancy: टीवी सीरियल 'अनुपमा' इस समय टीआरपी लिस्ट में सबसे ऊपर है। दर्शक शो को बहुत पसंद कर रहे हैं, इसलिए मेकर्स लगातार कहानी में नए ट्विस्ट ला रहे हैं।
हाल में दिखाया गया कि देविका अपनी गोद ली हुई बेटी के साथ अनुपमा के घर आती है और सब मिलकर अच्छा समय बिताते हैं। वहीं, माही को गौतम से प्यार हो जाता है। वह गौतम से अपने दिल की बात कह देती है, जिससे प्रार्था चौंक जाती है। प्रार्था उसे समझाने की कोशिश करती है, लेकिन कहानी में आगे बड़ा धमाका होने वाला है।
जल्द ही पता चलेगा कि ईशानी को राजा से प्यार हो गया है और वह उसके बच्चे की मां बनने वाली है। ईशानी ये बात सब से छिपाती है, लेकिन पाखी को उस पर शक हो जाता है। पाखी समझ जाती है कि ईशानी की नजर परी के पति राजा पर है।
जब अनुपमा को सच्चाई पता चलती है, तो वह बहुत दुखी हो जाती है। तोषु को भी जब ये बात मालूम पड़ती है, तो वह गुस्से में राजा से झगड़ने पहुंच जाता है। परी को जब ईशानी की प्रेग्नेंसी का पता चलता है, तो उसका दिल टूट जाता है और वह राजा से रिश्ता खत्म करने का फैसला करती है।
इसके बाद माही चोरी-छिपे गौतम से शादी कर लेती है, लेकिन जल्द ही उसे एहसास होता है कि उसने गलती की है।
आने वाले एपिसोड्स में अनुपमा मुंबई जाएगी और वहां अनुज को ढूंढेगी। आखिरकार, उसे पता चल जाएगा कि अनुज मुंबई में ही है। कहानी अब एक नए मोड़ पर पहुंचने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











