Anupama Twist: अधिक-अंकुश के सारे प्लान को चौपट करेगी अनुपमा, सामने खड़े होकर देगी चुनौती
'अनुपमा' में इन दिनों दिलचस्प ट्रैक चल रहा है। वनराज और अनुज की खाई में गिरने से हालत नाजुक हो जाती है और दोनों फिलहाल जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। वहीं शाह और कपाड़िया परिवार में हर किसी की आंखों में आंसू हैं। पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि वनराज को होश आता है और वो काव्या से अनुपमा को बुलाने के लिए कहता है।
अनुपमा वनराज से कहता है - 'मैंने अनुज को खाई से धक्का...' तब तक डॉक्टर आकर वनराज से नहीं बोलने के लिए कहते हैं और उसे इंजेक्शन देते हैं। समर अनुपमा से कहता है कि उसने सुना कि वनराज ने क्या कहा। अनुपमा वनराज की बातों पर विश्वास नहीं करती है और कहती है कि वनराज ने आधी ही बात कही थी और वो भी दवा के नशे में है।

अनुपमा बनेगी चुनौती
वहीं, अनुज की ब्रेन सर्जरी हो रही होती है और अधिक अंकुश से कहता है कि बिजनेस उन्हें ही संभालना होगा। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अधिक, अंकुश और बरखा चाहेंगे कि अनुज के बिजनेस को वो संभालें लेकिन अनुपमा उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी।
एक लुक से डर गए अंकुश-अधिक
अस्पताल में भी अधिक और अंकुश अनुपमा के बारे में बातें करते हैं कि बिजनेस कौन हैंडल करेगा लेकिन अनुपमा के एक ही लुक से दोनों डर जाते हैं। अगर आपको याद हो, कुछ दिनों पहले ही अनुज अनुपमा को ये बातें समझा रहा था कि किसी भी हाल में और किसी भी हालात में कंपनी की पावर और उससे जुड़े फैसले लेने का हक वो किसी और को ना दे।
क्या अनुपमा करेगी बोलती बंद
अब आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज ब्रेन सर्जरी के बाद कोमा में चला जाएगा। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि अनुपमा बिजनेस के साथ-साथ कैसे अधिक, अंकुश और बरखा की बोलती बंद करेगी।


Click it and Unblock the Notifications