..................... Anupama Spoiler: Anuj and Anupama met with accident, likely to welcome new son। अनुपमा ट्विस्ट: अनुज और अनुपमा होंगे दुर्घटना के शिकार, नए बेटे की होगी एंट्री - Hindi Filmibeat

Anupama Twist: अनुज-अनुपमा होंगे दुर्घटना के शिकार, नए बेटे की होगी एंट्री, बदल जाएगा सब कुछ

Anupama

'अनुपमा' का मौजूदा ट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस सप्ताह सीरियल की टीआरपी रैंकिंग दूसरे पायदान पर चली गई है। हमेशा नंबर 1 पर काबिज रहने वाली अनुपमा की बादशाहत को वापस लाने के लिए मेकर्स अब सीरियल में कई और ट्विस्ट लाने जा रहे हैं। अधिक और पाखी शादी कर लेते हैं लेकिन पाखी के नखरों से परेशान अनुपमा उसे सही रास्ते पर लाने के लिए घर से निकाल देती है।

पाखी और अधिक की शादी के बाद जहां सीरियल में लगातार ड्रामे हो रहे हैं तो वहीं, अब अनुज और अनुपमा को लेकर दिलचस्प ट्रैक जल्द ही शुरू होने वाला है। दरअसल, अनुपमा- अनुज की जिंदगी में जल्द ही भूचाल आने वाला है।

अनुपमा और अनुज अधिक-पाखी की शादी के बाद थोड़ी शांति के लिए घर से बाहर जाते हैं। वो छोटी अनु को लेकर कैंप में जाते हैं और फिर वहां से घूमने के लिए निकल जाते हैं। लेकिन, दोनों खतरनाक दुर्घटना का शिकार हो जाएंगे।

अनुपमा को मिल रहा था संकेत

अनुपमा को मिल रहा था संकेत

अनुपमा को घर से निकलने से पहले से ही लगातार संकेत मिल रहे थे कि, कुछ गलत होने वाला है। अनुज और अनुपमा जैसे ही छोटी अनु को कैंप को छोड़कर निकलते हैं और सामने से एक जीप आ जाती है। अनुज और अनुपमा डर जाते हैं।

घायल हो जाएगी अनु

घायल हो जाएगी अनु

अनुज घायल होने के कारण अनुपमा को नहीं बचा पाएगा। अनुज को जहां ब्रेन इंजरी हो जाएगी और उसे अस्पताल ले जाया जाएगा लेकिन अनुज इस बार जानलेवा हमले से बच पाएगा या नहीं ये आने वाले एपिसोड में देखने वाली बात होगी।

शो में नई होगी एंट्री

शो में नई होगी एंट्री

शो में जल्द ही दो चेहरों की नई एंट्री होने वाली हैं। ऋषभ जायसवाल और निशी सक्सेना की नई एंट्री होने वाली है। अनुज और अनुपमा गुंडों की घिनौने जाल में फंसेंगे।

जाएगी याददाश्त

जाएगी याददाश्त

अनुज की इस दुर्घटना में याददाश्त चली जाएगी। हालांकि, अनुज और अनुपमा ऋषभ जायसवाल को अपना बेटा मान लेंगे। लेकिन, कपाड़िया और शाह परिवार में क्या उथल-पुथल मचने वाला है ये देखना दिलचस्प होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X