Anupama: पाखी की जिंदगी के साथ अधिक करेगा खिलवाड़, अनुपमा-अनुज के रिश्ते में आएगी दरार!

Anupama Pic

'अनुपमा' का मौजूदा ट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। पिछले दो सप्ताह से इस सीरियल की टीआरपी रैंकिंग दूसरे पायदान पर चली गई है। हमेशा नंबर 1 पर काबिज रहने वाली अनुपमा की बादशाहत को वापस लाने के लिए मेकर्स अब सीरियल में कई और ट्विस्ट लाने जा रहे हैं। फिलहाल यह दिखाया जा रहा है कि, पाखी और अधिक शादी करते हैं और हर किसी की जिंदगी में तूफान आ गया है।

पाखी और अधिक की शादी के बाद जहां सीरियल में लगातार ड्रामे हो रहे हैं तो वहीं अब अनुज और अनुपमा का भी नया और दिलचस्प ट्रैक जल्द ही शुरू होने वाला है। अधिक और पाखी की शादी के बाद अनुज और अनुपमा दोनों का साथ देते हैं तो वहीं बरखा अधिक और पाखी से नाराज हो जाती है। इधर, वनराज को एंग्जायटी अटैक आने लगते हैं।

इधर, बरखा हर संभव कोशिश करेगी कि वो पाखी को अधिक के खिलाफ भड़काएगी। वो पाखी को ये बताएगी कि, कैसे अधिक कई लड़कियों के साथ खिलवाड़ कर चुका है। वो पाखी से ये कहते नजर आएगी कि हनीमून के बाद या यह शादी 6 महीने से अधिक नहीं चलेगी।

देविका की होगी वापसी

पाखी और अधिक की कहानी के बीच सीरियल में देविका की भी जल्द ही वापसी होने वाली है। अनुपमा और देविका पक्की सहेलियां हैं। दोनों लंबे समय से एक दूसरे के सुख-दुख के साथी हैं। अनुपमा जब भी पशोपेश में होती है, वो देविका के साथ मिलकर हल ढूंढने की कोशिश करती है। ऐसे में देविका की एंट्री बेहद दिलचस्प होने वाली है।

अनुज और अनुपमा के बीच दूरी

चूंकि अनुज, पाखी को माफ कर देगा और उसे अपनी बेटी मान लेगा और इसके कारण अनुज और अनुपमा के बीच दरार भी आ सकता है। पाखी की वजह से दोनों के रिश्तों में दूरियां आएंगी और कहानी में अलग ट्रैक नजर आएगा। इसमें कोई शक नहीं है कि अनुपमा का आने वाला ट्रैक काफी दिलचस्प होने वाला है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X