Anupama Spoiler: पाखी से शादी कर पछताएगा अधिक, मांगेगा तलाक लेकिन पाखी चलेगी बड़ी चाल!

Anupama Spoiler: 'अनुपमा' का मौजूदा ट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस सप्ताह सीरियल की एक बार फिर नंबर एक पर चली गई है। अनुपमा की खास बात यह है कि मेकर्स अब सीरियल में कई और ट्विस्ट लाने जा रहे हैं। अधिक और पाखी शादी कर लेते हैं लेकिन पाखी को कपाड़िया हाउस से अनुपमा बाहर निकाल देती है अधिक और पाखी अब साथ-साथ शाह हाउस के पड़ोसी बनकर रह रहे हैं। वहीं, शो में अब डिंपल की भी एंट्री हो गई है।
इधर, पाखी और अधिक साथ में रह रहे हैं लेकिन पाखी की अधिक खर्चों से अधिक अब तंग आ चुका है। आने वाले एपिसोड में 'अनुपमा' में जो भी दिखाया जाएगा वो बड़ा ही दिलचस्प होगा। अनुपमा डिंपल की लड़ाई को अपनी लड़ाई मान चुकी है और उधर पाखी से अब अधिक परेशान हो गया है। अधिक मेहनत करके अपना घर चलाना चाहते है लेकिन, पाखी ऐश-आराम और पैसों से भरपूर जिंदगी चाहती है।
Recommended Video
पाखी हर दिन अच्छे-खासे पैसे उड़ाती है और वहीं, अधिक अब पाखी की इन हरकतों से परेशान हो गया है। इन सबसे परेशान होकर अधिक पाखी से कहता है कि वो पहले अपनी पढ़ाई पूरी करे और अपने दम पर अपने शौक पूरे करे और ये फिजूलखर्ची करे। आगे 'अनुपमा' में दिखाया जाएगा कि अधिक की इन बातों से पाखी बुरी तरह नाराज हो जाएगी।

अधिक को होगा पछतावा
सीरियल गॉसिप की रिपोर्ट की मानें तो अधिक यह समझ जाएगा कि पाखी ने उससे शादी क्यों थी। इतना ही नहीं अधिक को पछतावा होगा कि, उसने क्यों पाखी से शादी की थी। अधिक पाखी से आखिरकार तलाक लेने का फैसला करेगा।

पाखी मांगेगी मोटी रकम
आगे सीरियल में यह भी दिखाया जाएगा कि पाखी अधिक की जिंदगी से इतनी आसानी से नहीं जाएगी। पाखी, अधिक से तलाक के बदले बड़ी गुजारे भत्ते के लिए मोटी रकम मांगेगी। वहीं, अधिक पाखी की हरकतों से हैरान रह जाएगा।

होगी समर-डिंपल की शादी
आने वाले एपिसोड में यह भी दिखाया जाएगा कि डिंपल और समर एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वहीं, बा और वनराज को इस शादी से समस्या होगी।

अनुपमा के लिए सब सामान्य
अनुपमा और अनुज इस शादी में समर और डिंपल का सपोर्ट करेंगे। अनुज और अनुपमा के लिए यह एक सामान्य शादी होगी। पाखी इन सबके बीच क्या-क्या करती है ये भी देखना दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications











