Anupama के सेट पर हुआ बड़ा दर्दनाक हादसा, करंट लगने से हुई इस शख्स की मौत

Anupama Show Latest News: टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो अनुपमा अपनी शानदार कहानी अपने नए किरदारों और कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से आए दिनों सुर्खियों में बना रहता है, लेकिन फिलहाल तो शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसे सुन लोगों के होश उड़ गए हैं।
जी हां, अनुपमा शो के सेट से एक बेहद ही दुखभरी खबर सामने आ रही है। खबरों की माने तो सेट पर करंट लगने से एक क्रू मेंबर की मौत हो गई है। इस हादसे की वजह से सभी सदमे में हैं। बता दें कि यह हादसा तब हुआ जब तकनीकी दिक्कत होने की वजह से क्रू मेंबर्स चीजों को मैनेज कर रहे थे। वहीं एक क्रू का सदस्य बिजली के तार के संपर्क में आ गया और करंट लगने की वजह से शख्स की मौके पर ही मौत हो गई।
फेडरेशन के अध्यक्ष ने दिया स्टेटमेंट
बता दें कि इस हादसे के तुरंत बाद से ही फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने इस घटना की जांच शुरू कर दी थी। वहीं इस घटाना के बारे में बयान देते हुए फेडरेशन के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने कहा कि लाइट मैन सेट पर काम कर रहा था। तभी शॉर्ट सर्किट हुआ और शख्स की मौके पर मौत हो गई। वह काम पर नया आया था। इसीलिए अधिकतर लोग उसके बारे में नहीं जानते हैं।
रंजन शाही प्रोडक्शन टीम की तरफ से नहीं आया कोई बयान
लेकिन इतने बड़े हादसे के बाद भी ना तो शो के स्टार्स ने कोई बयान दिया है और ना ही रंजन शाही प्रोडक्शन टीम की तरफ से किसी भी तरह का कोई बयान सामने आया है। और ना ही शख्स के बारे में कोई बड़ी जानकारी सामने आई है। आपको बता दें कि अनुपमा शो काफी पॉपुलर शो है, लेकिन पिछले कुछ समय से शो को लेकर अलग-अलग विवाद सामने आ रहे हैं इतना ही नहीं शो के खास और अहम किरदार भी शो छोड़ चुके हैं जिसका असर शो की टीआरपी पर साफ देखा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











