टीवी एक्ट्रेस अनुपमा पाठक ने किया सुसाइड, खुदकुशी से कुछ घंटों पहले ही किया था फेसबुक लाइव
इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक के बाद एक हो रही सुसाइड की घटनाओं ने सभी को हैरत में डाल दिया है। 40 वर्षीय भोजपुरी फिल्म और टेलीविजन एक्ट्रेस अनुपमा पाठक ने आत्महत्या कर ली है। इसके पीछे व्यक्तिगत कारण बताए जा रहे हैं। यह घटना रविवार रात की है, जब अनुपमा ने खुद को फांसी के फंदे पर लटका लिया।
अपनी मृत्यु से एक दिन पहले वह फेसबुक पर लाइव आई थीं, जहां उन्होंने बताया था कि उनके साथ धोखा हुआ है और वह अब किसी पर भरोसा नहीं कर सकतीं। मुंबई के दहिसर में स्थित घर में उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली।

अनुपमा बिहार के पूर्णिया जिले से हैं और काम करने के लिए वह मुंबई में रहती थीं। खबरों की मानें तो अनुपमा के फ्लैट से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें उन्होंने ये कदम उठाने के दो कारण बताए हैं। साथ ही फेसबुक लाइव के दौरान भी अभिनेत्री ने सुसाइड को लेकर काफी बातें कहीं थीं।


Click it and Unblock the Notifications