अनुपमां शो की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली कोरोना पॉजिटिव, दुखी होकर बोला- ये क्या हुआ कैसे हुआ
टीवी के लोकप्रिय और नंबर वन की पायदान पर रहने वाले शो अनुपमां की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। रुपाली गांगुली ने सोशल मीडिया के जरिए इसे जानकारी दी है। रुपाली गांगुली का ये शो पिछले साल ही टेलीकास्ट हुआ। अनुपमां के किरदार में रुपाली गांगुली को काफी पसंद किया जा रहा है। पूरी कहानी उन्हीं के केंद्र में है, ऐसे में उनका कोरोना संक्रमित होना शूटिंग को रोक सकता है।
रुपाली गांगुली ने खुद सोशल मीडिया पर इस संबंध में जानकारी देते हुए लिखा है कि ये क्या हुआ कैसे हुआ जब हुआ तब हुआ...छोड़ा तुम ना पूछो, यह उस तरह का पॅाजिटिव नहीं है जैसा मैं चाहती थी। सभी लोग अपना ख्याल रखें और अनुपमां पर अपना प्यार बरसाते रहें। मुझे पता नहीं कैसे हो गया। मेरे घरवालों का भी टेस्ट हुआ, सबके परिणाम का इंतजार हो रहा है।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले इसी शो के एक्टर आशीष मेहरोत्रा भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। रुपाली की रिपोर्ट शुक्रवार यानी कि आज ही आयी है। बताया जा रहा है कि रुपाली में कोरोना के लक्षण अधिक नहीं दिखाई दे रहे है।
मिली जानकारी के अनुसार पूरे सेट को सेनिटाइज किया जाएगा। साथ ही बाकी लोगों का भी कोरोना टेस्ट होगा। काफी दिन पहले शो में अनुपमां के दूसे बेटे पारस कलनावत भी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे। रुपाली गांगुली फिलहाल सेल्फ आइसोलेशन में हैं। इसके साथ शूटिंग में रुपाली के सीन को लेकर मेकर्स कोई योजना बना सकते हैं। फिलहाल सेट को सेनिटाइज किया जा रहा है। सेट पर सभी की कोरोना रिपोर्ट आने के बाद शूटिंग शुरू की जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications