Rupali Ganguly ने बांग्लादेशी हिंदुओं को लेकर किया ये ट्वीट तो भड़क गए लोग, बोले- इंसान को जीने का हक...

Rupali Ganguly Tweet on Bangladeshi Hindus: बांग्लादेश के हालातों से आखिर कौन नहीं वाकिफ है। छात्रों की आंदोलन ने सरकार तक का तख्तापलट कर दिया है। पिछले दिनों के तुलना में आज के हालात और भी बदतर होते जा रहे हैं। बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना भी देश छोड़कर भारत आ गई हैं। ऐसे में बिगड़ते हालातों को सुधारने की कोशिश तो की जा रही है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल रही है। बताया जा रहा है कि अल्पसंख्यकों, बुजुर्गों और बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा है।
What about Manipur @TheRupali
— chandu (@chandhu888) August 7, 2024
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को देख परेशान हैं रुपाली गांगुली
वहीं बांग्लादेश में हिंदुओ पर हो रहे आत्याचार को देख टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने ट्वीट पर गुस्सा जाहिर किया था, उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि 'बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार ने मुझे झकझोर दिया है। मेरे पिता की जड़ें वर्तमान बांग्लादेश से जुड़ी हुई हैं, और वहां अल्पसंख्यकों पर लगातार हो रहे अत्याचार और हिंसा के बारे में सोचकर मुझे डर लग रहा है। यह समय है कि दुनिया भर के हर इंसान को एक जुट होकर बांग्लादेश में रह रहे अल्पसंख्यकों और मजदूरों की सुरक्षा के लिए आवाज उठानी चाहिए।
यूजर्स ने किया रुपाली गांगुली को ट्रोल
लेकिन बात दें कि अपने इस ट्वीट की वजह से रुपाली गांगुली जमकर ट्रोल हो रही हैं। एक यूजर ने गुस्सा करते हुए कहा कि अपने ही देश में हो रहे अल्पसंख्यकों पर होने वाले जुल्म का क्या मैडम जी ? तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा - इंसानियत के साथ खड़े रहो। बिना किसी धर्म का नाम लिए। हिंसा के खिलाफ आवाज उठाओ। सिर्फ अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक को ही नहीं इंसान को जीने का हक है।


Click it and Unblock the Notifications











