Video Viral:'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली के बेटे ने छुए एकनाथ शिंदे के पैर, मुख्यमंत्री ने बच्चे को लगाया गले

Rupali Ganguly: गणपति बप्पा की पूजा के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर पर कई सारे टीवी और बॉलीवुड जगत के सितारें पहुंचे, जिनके वीडियोज और फोटोज जमकर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच जो वीडियो सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है वह है टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के बेटे का, जिसमें वह मुख्यमंत्री से प्यार से मिल रहे हैं। इस खास उत्सव में रुपाली गांगुली अपने बेटे के साथ पहुंची थी।
जाहिर है कि वर्तमान समय में गणेश उत्सव का जश्न हर तरफ इसको लेकर अभी भी चहल पहल देखने को मिल रही है। बीती रात महाराष्ट्र के सीएम एक नाथ शिंदे के पर गणेश पूजा बहुत ही धूमधाम से रखी गई। इस पूजा में बॉलीवुड के कई सितारें मौजूद रहे। सोशल मीडिया पर इस पूजा के वीडियोज और फोटोज छाए हुए हैं।
एकनाथ शिंदे के घर पहुंची रुपाली गांगुली-
अनुपमान फेम टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली हमेशा ही अपनी अदाओं और स्टाइल से खबरों में बनी रहती हैं। फैंस उनकी जमकर तारीफ करते रहते हैं। अब रुपाली के साथ साथ उनके बेटे की भी लोग तारीफ कर रहे हैं। इसके पीछे की वजह है रुपाली गांगुली के बेटे के संस्कार।
दरअसल रुपाली गांगुली सीएम एकनाथ शिंदे के घर गणपति पूजा के लिए अपने बेटे के साथ पहुंची जहां पर सीएम ने गणेश जी की मुर्ति देकर टीवी एक्ट्रेस का स्वागत किया। इस दौरान रुपाली का बेटा एकनाथ शिंदे से उनके पैर छुकर मिला। जिससे साफ पता चलता है कि एक्ट्रेस ने कितने अच्छे संस्कार दिए हैं।
एकनाथ शिंदे के घर सलमान और शाहरुख-
बीती रात महाराष्ट्रे के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर में गणेश पूजा के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार्स सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ नजर आए थे। गणपति बप्पा के दर्शन करने गए सलमान और शाहरुख ने एकनाथ के साथ फोटो खिंचवाई।
लाल रंग के कुर्ता-पायजामा में सलमान खान स्वैग लुक दे रहे हैं, पूरी महफिल की शानदर बनकर सलमान खबरों में आ गए। वहीं, ब्लू कुर्ता-पायजामा में 'जवान' एक्टर शाहरुख खान भी कम हैंडसम नहीं लग रहे हैं। एक फ्रेम में उनकी ये तस्वीर देख फैंस क्रेजी हो गए हैं।
गौरतलब है कि गणपति उत्सव का वक्त चल रहा है, हर तरफ इसी को लेकर एक अलग माहौल बना हुआ है। जाहिर है कि इससे पहले बप्पा की पूजा करने के लिए अंबानी परिवार में सितारों की महफिल सजी थी। इसके साथ शिल्पा शेट्टी, एकता कपूर और कार्तिक आर्यन के घर भी गणपति पूजा के लिए कई सितारें पहुंचे थे।


Click it and Unblock the Notifications
