..................... anupama fame rupali ganguly Apologizes To imlie and Bigg boss 16 fame Sumbul Touqeer Khan - Hindi Filmibeat

Sumbul Touqeer Khan: 'अनुपमा' को क्यों मांगनी पड़ी इमली से माफी, सोशल मीडिया पर जारी किया माफीनामा

Sumbul Touqeer Khan Rupali Ganguly: टीवी सीरियल 'इमली' से घर-घर पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान ने हाल ही में अपना घर खरीद लिया है लेकिन इस बीच रुपाली गांगुली ने सुंबुल से माफी मांगी है।

अनुपमा को क्यों मांगनी पड़ी इमली से माफी

Sumbul Touqeer Khan House Warming Party: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान हाल ही में 'बिग बॉस 16' के घर में नजर आई थीं और अब उन्होंने अपना नया घर खरीदकर लोगों को सकते में डाल दिया। मात्र 19 साल की सुंबुल ने हाल ही में अपने घर में हाउस वॉर्मिंग पार्टी दी थी, जिसमें टीवी जगत के कई सेलेब और 'बिग बॉस 16' के एक्स कंटेस्टेंट नजर आए थे। उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर अपने घर पर हुईं पार्टी की कुछ फोटोज शेयर की हैं।

'अनुपमा' ने मांगी माफी
सुंबुल तौकीर खान ने जब सोशल मीडिया पर अपनी हाउस वॉर्मिंग पार्टी की फोटोज शेयर की तों हर तरफ उनके नाम की चर्चा होने लगी। मात्र 19 साल की उम्र में अपना आशियाना मुंबई में बसा लेना, यह कोई आसान बात नहीं है लेकिन सुंबुल ने यह कर दिखाया है। सुंबुल की पोस्ट पर कई लोगों ने उन्हें मुबारकबाद दी लेकिन 'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली ने सुंबुल से माफी मांग ली। दरअसल, सुंबुल ने अपनी इस हाउस पार्टी में रुपाली गांगुली को भी इनवाइट किया था, लेकिन वह अपने काम की वजह से नहीं पहुंच पाईं। इसी के चलते अब रुपाली ने एक्ट्रेस से माफी मांगी है। अनपुमा ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सॉरी रे मैं नहीं आ पाई। इसे मिस कर रही हूं। लेकिन जल्द ही मिलते हैं। तुम पर बहुत गर्व है।'

इमली की लीड एक्ट्रेस थीं सुंबुल
आपकी जानकारी के लिए बता दें, सुंबुल तौकीर खान की इस पार्टी में शिव ठाकरे, निमृत कौर अहलूवालिया, मयूरी देशमुख, अल्का गुप्ता, प्रविष्ट मिश्रा और प्रणाली राठौड़ समेत कई कलाकार नजर आए। सुंबुल और अनुपमा की दोस्ती की बात करें तो इन्होंने 'स्टार परिवार' नाम के शो में एक खास बॉन्ड शेयर किया था और तभी से ये दोनों दोस्त बन गए। आपको बता दें, सुंबुल तौकीर खान टीवी शो 'इमली' की लीड एक्ट्रेस रह चुकी हैं और इस शो में उनकी जोड़ी पहले गश्मीर महाजनी के साथ बनी थी लेकिन गश्मीर के जाने के बाद उनकी जोड़ी फहमान खान के साथ बनी जो इस शो में आर्यन का रोल निभा रहे थे। फैंस को अब भी इमली और आर्यन यानी सुंबुल और फहमान को साथ में देखना बहुत पसंद है। इसके अलावा सुंबुल इन दिनों डियर इश्क की शूटिंग में बिजी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X