टीवी के अनुज की कौन है रियल लाइफ अनुपमा, तीन सीरियल करके पर्दे से हुई थी गायब

 Anupama fame anuj kapadia aka gaurav khanna real life

Anupama Actor Gaurav Khanna: टीवी का सबसे जबरदस्त सीरियल इन दोनों अनुपमा में काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं अनुपमा और अनुज की जोड़ी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आती है। सीरियल में अनुपमा का किरदार रूपाली गांगुली निभा रही है और अनुज का किरदार गौरव खन्ना निभा रहे हैं। दोनों की गजब की फैन फॉलोइंग बन चुकी है।

आखिर कौन है अनुज कपाड़िया की रियल लाइफ अनुपमा?

तो वही आपको बता दे की अनुज कपाड़िया का किरदार निभा रहे गौरव खन्ना को दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिल रहा है। लेकिन आज हम आपको गौरव खन्ना की रियल लाइफ अनुपमा के बारे में बताने वाले हैं। जी हां आप सही समझ रहे हैं हम आपको गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला के बारे में बताने वाले हैं।

तीन सीरियल के बाद आकांक्षा ने छोड़ दी थी इंडस्ट्री

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला टेलीविजन की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है और आपको बता दें कि उन्होंने सिर्फ तीन ही सीरियल करने के बाद में छोड़ दिया था। लेकिन अब आकांक्षा क्या कर रही है और कैसी दिखती है आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं।

आकांक्षा और गौरव दो बच्चों के हैं माता-पिता

अनुज कपाड़िया यानी कि गौरव खन्ना ने साल 2016 में 24 नवंबर को टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला के साथ में शादी रचाई थी। उन दोनों के दो बच्चे हैं एक बेटी है और एक बेटा है। आकांक्षा चमोला खुद भी एक बेहतरीन अभिनेत्री रह चुकी है। उन्होंने 'भुतू' और 'स्वरागिनी' जैसे बेहतरीन सीरियल्स में काम किया था।

'बिग बॉस 17' में हिस्सा ले सकती है आकांक्षा

आकांक्षा ने 'स्वरागिनी' सीरियल में परिणीता आदर्श माहेश्वरी का किरदार निभाया था। इतना ही नहीं उन्हें 'भाग्यलक्ष्मी' सीरियल में भी देखा गया और शादी के बाद उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। लेकिन अब बिग बॉस 17 में उनके हिस्सा लेने की खबर सामने आ रही है। इस पर एक्ट्रेस ने बयान भी दिया है और कहा है कि मेरा मन तो बहुत है लेकिन गौरव शायद ये नहीं करना चाहते। लेकिन मैं लगती हूं ना बिग बॉस मटेरियल। बता दे कि टीवी सीरियल ऑडिशन के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और दोस्ती हुई। यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई और दोनों ने शादी रचा ली।

More from Filmibeat

Read more about: anupama anuj kapadia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X