पहले ही शो से मिली पॉपुलैरिटी, फिर भी इस टीवी हसीना ने 23 साल की उम्र में लिया सन्यास, कृष्ण भक्ति में हुई लीन

Anagha bhosle

Anagha Bhosle Left Acting For Spirituality: ग्लैमर वर्ल्ड में कई सारे लोग अपना करियर बनाने के लिए आते हैं और उन्हें काफी स्ट्रगल करने के बाद में एक नया मुकाम हासिल होता है। लेकिन कई बार इंडस्ट्री रास ना आने के चलते सितारे लाइमलाइट से दूरी बना लेते हैं। आज हम आपको टीवी की एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिसका पहला ही शो ब्लॉकबस्टर साबित हुआ।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस टीवी एक्ट्रेस ने इसके बावजूद भी 23 साल की उम्र में एक्टिंग छोड़कर कृष्ण भक्ति में लीन होने का फैसला लिया। दरअसल हम बात कर रहे हैं रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के सीरियल 'अनुपमा' में नंदिनी का किरदार निभाने वाली अनघा भोसले की। कॉलेज के दौरान ही उन्हें इस शो का ऑफर मिला था।

लेकिन अनघा भोंसले का आध्यात्मिकता की तरफ ऐसा रुझान बढ़ा कि उन्होंने 2022 में फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री को छोड़कर भगवान की आराधना करने का फैसला लिया। एक्ट्रेस ने मार्च 2022 में 'अनुपमा' सीरियल को छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा की थी और बड़ा सा नोट भी लिखा था।

अनघा भोसले ने इस नोट में लिखा था कि "अगर आप में से कुछ को ये पता नहीं है कि मैं आधिकारिक तौर पर फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को छोड़ रही हूं तो ये पूरी तरह सच है। मुझे उम्मीद है कि आप मेरे फैसले का सम्मान करेंगे और समर्थन भी करेंगे।" अनघा भोसले ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी धार्मिक मान्यताओं के चलते फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला लिया था।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार इस बात की घोषणा करने से पहले अंधा भोसले ने खुलासा किया था कि इंडस्ट्री में पूरी तरीके से पाखंड है, इसीलिए वह यह फैसला लेने पर मजबूर हुई है क्योंकि वह खुद को एक आध्यात्मिक व्यक्ति मानती हैं। अब एक्ट्रेस ने खुद को पूरी तरीके से कृष्ण भक्ति में समर्पित कर दिया है और सोशल मीडिया पर वह एक्टिव नजर आती है।

More from Filmibeat

Read more about: anagha bhosle
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X