'अनुपमा' ने अनुराग बसु के साथ पूजा पंडाल में किया जबरदस्त डांस, धड़ाधड़ वायरल हो रहा वीडियो
'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली टीवी की दुनिया की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में शुमार हैं। लंबे अरसे के बाद उन्होंने 'अनुपमा' से टीवी पर वापसी की और छा गई हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं। दुर्गा पूजा के मौके पर रुपाली गांगुली माता का आशीर्वाद लेने के लिए पंडाल में पहुंचीं। इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में रुपाली गांगुली फिल्म निर्देशक अनुराग बसु के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। रुपाली गांगुली ने पारंपरिक बंगाली तरीके से साड़ी पहना हुआ है। वो इस लुक में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो में वो और अनुराग बसु पूजा पंडाल में दिल खोलकर डांस करते दिख रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लोगों को दोनों का यह डांस काफी पसंद आ रहा है। मशहूर पैपराजी फोटोग्राफर वरिंदर चावला ने इस वीडियो को शेयर किया है जिसे जमकर लाइक्स और कॉमेट्स मिल रहे हैं। इस वीडियो में रुपाली और अनुराग बसु के डांस के बाद सुमोना चक्रवर्ती समेत कुछ और महिलाएं भी उनके साथ डांस करती दिख रही हैं।
'अनुपमा' की बात करें तो शो में फिलहाल ये दिखाया जा रहा है कि समर साफ-साफ शब्दों में ये बयां कर देता है कि वो कभी शादी ही नहीं करना चाहता है। घर में तलाक और अन्य शादियों को देखकर उसने यह फैसला लिया है। वहीं, शाह परिवार कन्या पूजन करते हैं और नवरात्रि सेलिब्रेट करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











