सौतेली बेटी के इल्जामों के बाद Rupali Ganguly ने किया खुलासा, 'मेरे साथ काम करने वाले मुझसे बात नहीं करते'

Rupali Ganguly On Her Co-Stars: अनुपमा फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली हाल ही में शिवांगी जोशी, समृद्धि शुक्ला, अनीता राज और रीम शेख के साथ एक राउंड टेबल चर्चा में शामिल हुईं। इंडस्ट्री के बारे में बात करते हुए रुपाली गांगुली ने कई खुलासे किए।
दो साल तक को-एक्टर से बात नहीं की
रूपाली ने खुलासा किया कि एक शो की शूटिंग के दौरान एक बार को-एक्टर के साथ दो साल तक उनका तालमेल नहीं बैठ पाया। चर्चा तब शुरू हुई जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या एक्टर्स अपना पहला शो करते समय सेट पर प्यार में पड़ जाते हैं। रीम शेख ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे एक साथ इतना समय काम करने के कारण एक बंधन बनता है जो लंबे समय तक चलता है। रीम ने यह भी जित्क किया कि हर बार सेट पर रिश्ते नहीं बनते हैं।
पूरी सीरीज में नहीं की बात
रीम ने यह भी जिक्र किया, "कभी-कभी आप अपने को-एक्टर्स के साथ भी नहीं मिल पाते हैं।" यह सुनकर, रूपाली गांगुली ने माना कि, "मैंने दो साल तक एक पूरी सीरीज की शूटिंग की है, को-एक्टर से बात नहीं की और लोग अक्सर मेरा नाम उसके साथ जोड़ते थे।"
सुधांशु और गौरव के साथ हो चुकी है अनबन
रूपाली ने किसी का नाम नहीं बताया, लेकिन कई बार ऐसी खबरें आईं कि एक्ट्रेस का अपने को-एक्टर्स सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना के साथ कोई मेलजोल नहीं है। हालांकि उनके सोशल मीडिया पोस्ट से कुछ और ही पता चलता है, लेकिन उनके ऑफ-स्क्रीन परेशान करने वाले रिश्ते की अफवाहें अक्सर उड़ती रहती हैं।
सौतेली बेटी ने रुपाली पर लगाए कई आरोप
रूपाली गांगुली की बात करें तो अभिनेत्री का नाम हाल ही में विवादों में घिरा था। उनके पति अश्विन वर्मा की पहली शादी से हुई बेटी ने कपल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रूपाली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने दावा किया कि एक्ट्रेस ने उसे और उनकी मां को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।
रुपाली ने ईशा पर किया मानहानि का केस
इस तरह के कई आरोप लगाए जाने के बाद, रूपाली ने कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया और ईशा वर्मा से उनके नाम को नुकसान पहुंचाने के लिए 50 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस जारी किया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, रूपाली इस वक्त अनुपमा में लीड रोल निभा रही हैं। शो ने हाल ही में लीप लिया है। सुधांशु पांडे ने अगस्त में शो से अपने जाने की घोषणा की, जबकि गौरव खन्ना भी लीप के बाद की कहानी में मौजूद नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











