Anupama 9th Aug Update: अनुपमा की उजड़ी दुनिया, अनुज-वनराज हुए हादसे का शिकार

'अनुपमा' में 9 अगस्त, सोमवार को दिखाया गया कि अनुज मंदिर से वनराज से मिलने के लिए निकलता है। वो अनुपमा को ये बताकर जाता है कि वो तुरंत ही वापस आ जाएगा। काव्या अनुज को मंदिर से बाहर जाते हुए देख लेती है। अंकुश भी उसे बाहर जाते हुए देखता है। अनुपमा पूरे परिवार के साथ मंदिर में आरती करती है। वहीं, काव्या दूर से वनराज और अनुज को साथ में जाते हुए देखती है।

Recommended Video

Anupama Spoiler 8th August Spoiler :Anupama को लगा झटका ,Vanraj और Anuj में किसकी गई जान ? । *TV

वनराज कार तेजी से ड्राइव करता है और काव्या भी उनके पीछे जाती है। आरती के दौरान ही अचानक अनुपमा को एक नंबर से फोन आता है। फोन पर पुलिस उन्हें सूचना देती है कि जिस कार में अनुज और वनराज बैठे थे वो दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। कार में सवार दोनों लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं।

Anupama 9th Aug Update

अनुपमा ड्राइव करते हुए दुर्घटनास्थल पर जाती है। उसके साथ अंकुश और समर भी जाते हैं। वहां गहरी खाई के पास कार तो सही सलामत खड़ी नजर आती है लेकिन रेस्क्यू टीम खाई में अनुज और वनराज को ढूंढने के लिए निकलती है। अंकुश काव्या से पूछता है कि वो वहां पहले से मौजूद थी तो आखिर ये हादसा कैसे हुआ? परिवार के सभी सदस्य काव्या से पूछते हैं कि जब गाड़ी सही सलामत खड़ी है तो दोनों खाई में कैसे गिर गए? काव्या रो रही होती है लेकिन कुछ बता नहीं पाती है।

थोड़ी देर में दोनों को रेस्क्यू टीम लेकर उपर आती है और सभी लोगों को अस्पताल आने के लिए कहती है। पुलिस उन्हें बताती है कि दोनों जिंदा तो हैं लेकिन उन्हें काफी गहरी चोट आई है। सभी अस्पताल पहुंचते हैं लेकिन उन्हें बताया जाता है कि गंभीर हालत की वजह से दोनों को इमरजेंसी में शिफ्ट किया गया है।

अनुपमा, काव्या समेत पूरे परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो जाता है। आगे के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज और वनराज की गंभीर हालत बनी रहती है तो वहीं सभी काव्या से पूछेंगे कि आखिर दोनों कैसे दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X