Anupama 8th Aug Update: अनुपमा की बढ़ी टेंशन, वनराज अनुज से अकेले करेगा मुलाकात
'अनुपमा' में 8 अगस्त, सोमवार को दिखाया गया कि अनुज अनुपमा से कहता है कि अनु की वजह से दोनों परिवार साथ में मिलकर त्योहार मना पाए। अनुज अनुपमा से कहता है कि उसे शाह परिवार से मिलने से कोई एतराज नहीं होना चाहिए लेकिन कुछ हदें जरूर होनी चाहिए। इधर वनराज शाह हाउस में नाराज होता है।
वनराज पाखी को ताना मारता है कि कैसे एक दिन में वो पूरी तरह बदल गई। बापूजी वनराज से पूछते हैं कि क्या वो इस बात से नाराज है कि उसका परिवार खुश है। वो आगे कहते हैं कि दुख और असफलता के लिए खुद जिम्मेदार है। बापूजी कहते हैं कि वो अनुपमा को इसके लिए दोष ना दे।

बापूजी वनराज से कहता हैं कि अनुपमा और अनुज ने उन्हें पूजा के लिए बुलाया है। अनुज ने छोटी अनु, किंजल और उसके होने वाले बच्चे के लिए खास पूजा रखी है और सभी उसमें अनुज अनुपमा से कहता है कि वो कल महत्वपूर्ण घोषणा करने वाला है। बा बाद में वनराज को समझाती है कि उसे जिद्दी रवैया छोड़ देना चाहिए। वनराज कहता है कि वो सभी चीजों को जल्द सुलझा लेगा। वो बा के सामने कहता है कि कल सब कुछ बदल जाएगा। बा वनराज की ये बातें सुनकर हैरान रह जाती है।
अनु और अनुज सोने के लिए जाते हैं लेकिन अनुज को वनराज का एक मैसेज आता है कि वो पूजा के बाद उससे मिलना चाहता है। अनुज फैसला करता है कि वो अनुपमा को इसके बारे में नहीं बताएगा। अनुज अनु को पूजा के लिए तैयार होने में मदद करता है। इस बीच अंकुश अनुज की घोषणा को लेकर चिंतित रहता है। अनुपमा और अनुज साथ में डांस करते हैं।
पूजा जैसे खत्म होती है वनराज अनुज से मिलने के लिए मैसेज करता है। अनुपमा अनुज से वनराज के पास नहीं जाने के लिए कहती है। अनुज अनुपमा को शांत करता है और वनराज से मिलने के लिए जाता है। अनुज जैसे ही कार की गेट खोलता है वनराज ड्राइविंग सीट पर बैठा रहता है।


Click it and Unblock the Notifications











