Anupama 6th Sep Update: अनुपमा को लगा बड़ा झटका, अनुज की याददाश्त ने बढ़ाई टेंशन
'अनुपमा' के 6 सितंबर के एपिसोड में दिखाया गया कि अनुपमा, बा और बापूजी खुश होते हैं लेकिन ये भी सोचते हैं कि उनकी खुशियों को किसी की नजर ना लगे। अनुपमा, अनुज और छोटी अनु के साथ सोने जाती है और तोषू, किंजल के बारे में सोचती है। तभी अनुज बिस्तर से नीचे गिर जाता है। अनुपमा घबरा जाती है और सभी लोगों को बुलाती है। डॉक्टर आकर अनुज की जांच करते हैं और कहते हैं कि ब्रेन सर्जरी की वजह से अनुज के साथ ऐसा हो रहा है।
पाखी और समर मिलकर घर सजाते हैं। बा और बापूजी आकर दोनों को खानदानी पालना दिखाते हैं। पाखी और समर कहते हैं कि बेबी नई और कूल पालने में रहेगी। अनुपमा यह सोच-सोचकर टेंशन में चली जाती है कि वो हर वक्त अनुज के साथ, किंजल के साथ और छोटी अनु के साथ कैसे रह पाएगी। तोषू, पाखी और समर एक साथ बैठकर बातें करते हैं और कौन बेबी के साथ क्या करेगा।
समर भी तोषू से पूछता है कि राखी उसके साथ ऐसा व्यवहार क्यों कर रही थी। तोषू को बार-बार राखी की बातें याद आती है। अगले दिन अनुज उठता है और अनुपमा से कहता है कि ये बेस्ट मॉर्निंग है। अनुज उठकर हाथों में लगे चोट को देखता है और पूछता है कि उसे ये कैसे हुआ। वो अनुपमा से ये भी पूछता है कि किंजल कैसी है और उसकी डिलीवरी हुई या नहीं। अनुपमा ये सुनकर शॉक्ड रह जाती है।

अनुज से मिलने के लिए अंकुश और बरखा कमरे में आते हैं और वो अनुज से कहते हैं कि उसने रात में अनुपमा और बाकी घरवालों को डरा दिया था। अनुज अनुपमा से पूछता है कि उसने नींद में क्या किया था। अनुपमा बताती है वो नींद में बहुत जोरों से चीखा था इसलिए सभी डर गए थे।
अनुज, बरखा और अंकुश के सामने किंजल की डिलीवरी की बात करता है। बरखा और अंकुश भी शॉक्ड हो जाते हैं लेकिन अनुपमा उन्हें चुप रहने का इशारा करती है। इधर, खाने की मेज पर अनुपमा किंजल के बेबी की तस्वीर दिखाती है अनुज देखकर कहता है कि वो बिल्कुल किंजल पर गई है। अनुपमा ये सोचकर राहत की सांस लेती है कि उसे सबकुछ याद आ गया है।


Click it and Unblock the Notifications











