Anupama 6th Aug Update: मां से मिलने पहुंची पाखी, अनुपमा ने बिगड़ैल बेटी को सिखाया सबक

'अनुपमा' में 6 अगस्त, शनिवार को दिखाया गया कि समर अनुज को बिज़नेस में मदद करने के लिए धन्यवाद बोलता है। अनुज समर से कहता है कि वो उसे धन्यवाद ना बोले क्योंकि उसे पता है कि उसने पैसे सही जगह पर लगाए हैं। समर वहीं अनुज से कहता है कि वो बहुत मेहनत करेगा और सूद समेत सारे पैसे लौटा देगा। बरखा दोनों की बातें सुन लेती है।

बरखा को ये सब सुनकर जलन होती है और वो सोचती है कि अनुज समर को पैसे दे रहा है। उसकी टेंशन ये सोचकर बढ़ जाती है कि आखिर अनुज क्या घोषणा करने वाला है। दूसरी ओर वनराज पाखी को अनुपमा के घर जाने से रोकता है और कहता है कि काफी मुश्किल से उनके और कपाड़िया के बीच का ड्रामा खत्म हुआ है। बा कहती है कि वहां जाने पर अनुपमा पाखी को और भी डांट लगाएगी। तोषू भी बा की बातों से सहमत होता है।

anupama-6th-aug-written-update-paakhi-reached-kapadia-house-to-meet-mother-but-anupama-scolds-her

अनु अनुज से कहती है कि उसने शाह परिवार को आमंत्रित किया है। अनुज भी अनु से कहता है कि उसने ये अच्छा किया और उसे बड़ों के ड्रामों में नहीं शामिल होना चाहिए। किंजल, काव्या, डॉली, जिग्नेश, बापूजी समेत सभी कपाड़िया हाउस पहुंचते हैं। बापूजी बताते हैं कि अनुज के बुलाने पर वो कैसे नहीं आते। अनुज और अनुपमा सभी को देखकर खुश हो जाते हैं। दोनों को खुश देख बरखा, अंकुश से पूछती है कि वो कैसे इतने नॉर्मल व्यवहार कर पा रहे हैं।

अंकुश कहता है कि जल्द ही अनुज के दिल में उनके लिए जगह नहीं होगी।अनुज पाखी को घर की चौखट पर देखता है और आगबबूला हो जाता है। अनुपमा पाखी से पूछती है कि क्या उसकी मां की बेइज्जती में कोई कमी रह गई थी। शाह भवन में बा वनराज से कहती है कि पाखी अधिक के चलते अनुपमा के घर उससे माफी मांगने गई है। अनु पाखी को घर के अंदर लेकर आती है।

नाराज अनुपमा गुस्से में पाखी से पूछती है कि वो कैसे भूल गई कि उसने कैसे अपनी मां को घर से बाहर निकाला था। अनुपमा पाखी से साफ-साफ कहती है कि वो उसे माफ नहीं करेगी लेकिन घर के माहौल को भी बरबाद नहीं होने देगी। इधर, वनराज अपने बच्चों और परिवार के सदस्यों में घर में त्योहार के दिन ना देखकर उदास होता है और वो सपने देखता है कि सभी आकर घर में डांस और मस्ती कर रहे हैं.

राखी सेलिब्रेशन खत्म होते ही सभी वापस आते हैं और वनराज सबकी जमकर क्लास लगाता है। वनराज सबसे पूछता है कि उन्हें कैसा लगा अपनी बा और पापा को अकेले घर में छोड़कर कहीं और त्योहार मनाने में। वनराज के गुस्से को सभी बस देखते रह जाते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X