Anupama 5th september update: दादी बनने के बाद भी टेंशन में है अनुपमा, तोषू को मिली चेतावनी
'अनुपमा' में 5 सितंबर 2022 के एपिसोड में दिखाया गया कि तोषू अपनी सास से एक आखिरी मौका मांगता है और राखी उसे धमकी देती है कि अगली बार अगर उसने ऐसा कुछ किया तो वो सीधे अनुपमा को सब कुछ बता देगी। अनुपमा तब तक वहां पहुंच जाती है। तोषू, अनुपमा का फोन लेने के लिए जाता है और राखी उससे कहती है कि वो अपने बेटे को नहीं पहचान पाई है। अनुपमा तोषू से पूछती है कि उसने क्या किया है और क्यों राखी इतने गुस्से में है। तोषू झूठ बोलकर किसी तरह अनुपमा को वापस घर भेज देता है।
तोषू, अनुपमा से कहता है कि वो अपनी बेटी और किंजल के लिए जान लगा देगा। अनुपमा भी तोषू को भरोसा नहीं तोड़ने की बात कहती है। राखी कमरे में आती है और किंजल को देखकर रो पड़ती है। किंजल नींद में तोषू का नाम लेती है। वनराज, किंजल को लोरी गाकर रिकॉर्डिंग भेजता है।

वो काव्या से कहता है कि वो अपने बच्चों के साथ जो नहीं कर पाया वो अपनी पोती के साथ करेगा। उसे लोरी सुनाएगा और उसके साथ खेलेगा। अनुपमा घर पहुंचती है तो अनुज उसका इंतजार कर रहा होता है। वो अनुपमा को बधाई देता है और कहता है कि उसका जल्दी प्रमोशन हो गया है और वो दादा बड्डी बन गया है।
अनुज, अनुपमा से कहता है कि वो अपनी पत्नी के बिना सांस भी नहीं ले पाता है। इधर, काव्या भी वनराज से कहती है कि वो उसे खुश देखकर बेहद खुश है। वनराज उसे बताता है कि अपनी पोती को गोद में लेकर सबसे ज्यादा खुश हुआ। वो कहता है कि इतना खुश तो वो तोषू, समर और या पाखी को भी पहली बार भी गोद में लेकर नहीं हुआ था।
अनुज, अनुपमा से आराम करने के लिए कहता है। अनुपमा उसे कमरे तक लेकर जाती है। वो देखती है कि रात में बरखा किचन में छोटी अनु की ब्रेकफास्ट की तैयारियों में लगी हुई है। अनुज उसे बताता है कि पूरे दिन बरखा और अंकुश ने उसका काफी ख्याल रखा लेकिन वो ये नहीं भूला है कि उन्होंने क्या-क्या किया। बरखा अनुज की बातें सुन लेती है।


Click it and Unblock the Notifications











