Anupama 5th Aug Update: इतने नाटक के बाद भी मां के पास जाएगी पाखी? शाह परिवार में हुआ मतभेद

'अनुपमा' में 5 अगस्त, शुक्रवार को दिखाया गया कि अनुपमा अनु के हाथ की बनी राखी देखकर खुश हो जाती है। अनु बताती है कि उसने आश्रम में ये सब सीखा है। अनु कहती है कि वो नानू के घर जाएगी। लेकिन, अनुपमा उसे समझाती है कि जिन्हें आना होगा वो जरूर घर आएंगे। ये उसका पहला त्योहार घर पर है इसलिए वो घर पर मनाएंगे।

इधर शाह हाउस में वनराज कहता है कि जो हुआ वो सब भूल जाएं और खुशी-खुशी त्योहार मनाएं। शाह और कपाड़िया भवन में धूमधाम से पूजा की जाती है। बरखा पूजा के बाद टेंशन में नजर आती है कि अनुज क्या घोषणा करने वाला है। तो वहीं अंकुश भी यही कहता है कि उसे डर लग रहा है कि आखिर क्या होने वाला है। थोड़ी दूरी के साथ अनुज दोनों को घबराते हुए देखता है। इधर, अनु घर में सबको राखी बांधती है। साथ ही, शाह हाउस में भी राखी बांधने की रश्म की जाती है।

Anupama 5th Aug Update:

Recommended Video

Anupama Spoiler 5 August :Anupama मनाएगी पहली रक्षाबंधन,क्या Pakhi को करेगी माफ ? । Filmibeat *TV

घर में डॉली कहती है कि 26 सालों में पहली बार अनुपमा घर में किसी त्योहार में नहीं है। वो कहती है कि वो उससे मिलने जरूर जाएगी। वहीं, पाखी भी कहती है कि दोनों परिवार अनुपमा का ही है। काव्या कहती है कि 24 घंटे में ही उसे अक्ल आ गई कि मां क्या होती है। इधर, कपाड़िया हाउस में समर की एंट्री होती है। उसे देखकर अनु, अनुज और अनुपमा खुश हो जाते हैं। बाद में समर अपनी मां से कहता है कि पाखी ने जो किया है वो माफी के लायक भी नहीं है।

अनु, काव्या को कॉल करती है और सभी को घर पर बुलाती है। पीछे से अनुपमा आ जाती है तो वो अनुपमा से झूठ बोलती है कि उसने कॉल किया था और कान्हा जी को सॉरी बोलती है। काव्या फोन रखते ही सबसे कहती है कि अनु जैसी छोटी बच्ची भी ज्यादा परिपक्व है। वनराज काव्या से कहता है कि उसके तेवर बदल गए हैं।

वहीं, काव्या कहती है कि वो अपनी बेहतरी के लिए बदल गई है। किंजल कहती है कि वो अधिक निगेटिविटी नहीं ले सकती है और अनुपमा से मिलने जा रही है। काव्या भी उसकी हां में हां मिलाती है। तोषू किंजल से कहता है कि वहां छोटी अनु भी रहेगी इसलिए उसे जाने से बचना चाहिए। लेकिन, डॉली उसकी बोलती बंद कर देती है। बाद में जिग्नेश, बापूजी भी साथ में निकल जाते हैं। पाखी भी उनके साथ जाने की कोशिश करती है लेकिन वनराज उसे रोक लेता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X