Anupama 4th Aug Update: बिगड़ैल पाखी को काव्या-किंजल ने दिखाया आईना!

'अनुपमा' में 4 अगस्त, गुरुवार को दिखाया गया कि किंजल, तोषू और पाखी को जमकर डांट लगाती है और कहती है कि वो कैसे अपनी ही मां का अपमान कर उन्हें घर से बाहर निकाल सकते हैं। काव्या कहती है कि अनु गोद ली हुई बच्ची है लेकिन वो भी अनुपमा को ज्यादा बेहतर तरीके से समझती है। लेकिन, उसके खुद के जन्म दिए बच्चे भी उसे नहीं समझ पाते हैं। काव्या कहती है कि कभी-कभी उसे शक होता है कि क्या वो अनुपमा के बच्चे हैं।

Anupama 4th Aug Update

पाखी गुस्से में अपने कमरे में चली जाती है। काव्या कहती है कि पाखी तो उसकी बात सुनने को भी तैयार नहीं है। काव्या वनराज से पूछती है कि वो कैसे पाखी को अनुपमा के साथ ऐसी बदतमीजी करने दे सकता है। वो वनराज को खुदगर्ज़ कहती है। इधर, पाखी अपने कमरे में रो पड़ती है और काव्या की बातें उसे याद आती है। काव्या वनराज से कहती है कि वो खुश है कि वो अनुपमा की तरह नहीं है क्योंकि वो बा के ताने नहीं बर्दाश्त करेगी।

साथ ही वो कहती है कि उन्हें बिल्कुल भी अनुपमा की कद्र नहीं है। वो कहती है कि अनुपमा के पास कम से कम पूरा परिवार है जिससे उसका ध्यान भटक जाएगा लेकिन वो खुश नहीं रहेंगे। इधर, अनुज अनुपमा से कहता है कि वो नहीं चाहता कि वो कोई भी ऐसी जगह जाए वहां उसे सिर्फ नफरत का सामना करना पड़े। वो कहता है कि उसे पता है कि ये फैसला उसके लिए कठिन है। लेकिन, अनुपमा कहती है कि वो कभी ऐसी जगह नहीं जाएगी जहां उसके पति या उसकी बेटी का अपमान हो।

अनुज कहता है कि अगर शाह हाउस में कुछ इमरजेंसी होती है तो उसे जाना चाहिए। यह सुनकर अनुपमा कहती है कि वो ऐसी परिस्थिति में जाएगी लेकिन मन से नहीं जा पाएगी। पाखी अपने कमरे में अनुपमा को याद करके रोती है। तब तक कमरे में वनराज आ जाता है। पाखी वनराज से पूछती है कि उसने अनुपमा के साथ ऐसा व्यवहार करने से उसे क्यों नहीं रोका।

पाखी कहती है कि यहां तक कि उसने अनुज की भी बेइज्जती की। वनराज पाखी से कहता है कि उसे अपनी मां के बिना रहने की और त्योहार मनाने की आदत डालनी चाहिए। वनराज पाखी से कहता है कि अनुपमा अब दूसरे परिवार की सदस्य है। पाखी कहती है कि उसे अनुपमा से माफी मांगने के लिए जाना चाहिए। लेकिन, वनराज कड़क अंदाज में उसे ऐसा नहीं करने की हिदायत देता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X