Anupama 3rd september update: क्या वनराज की राह पर चल रहा तोषू? सास से मिली चेतावनी

'अनुपमा' के 3 सितंबर 2022 के एपिसोड में दिखाया गया कि अनुपमा चिंतित होती है कि राखी क्यों कुछ बता नहीं पा रही है। बापूजी अनुपमा को समझाते हैं और अनुज के पास जाने के लिए कहते हैं। लेकिन, अनुपमा कहती है कि अभी किंजल को उसकी अधिक जरूरत है। वो कहती है कि घर पर जीके अनुज का ख्याल रख रहे हैं। अनुपमा से बापूजी क्रीम रोल खाने की परमिसन मांगते हैं और अनुपमा उन्हें एक क्रीम रोल खाने के लिए कहती है और साथ ही वो खुद भी क्रीम रोल खाने की इच्छा जताती है।अनुपमा वीडियो कॉल करके अनुज और अनु से बात करती है।

अंकुश और बरखा आकर अनुज से कहते हैं कि वो अनु को संभाल लेंगे। अनुज दोनों से कहता है कि वो बीमार है लेकिन लाचार नहीं है। अनुज दोनों से कहता है कि वो सब संभाल लेगा। तोषू आकर अनुपमा को सारे डॉक्यूमेंट दिखाता है और राखी उससे पूछती है कि वो मुंबई में कहां रुका था?राखी साथ ही तोषू से पूछती है कि वो किस कंपनी के लिए इंटरव्यू देने के लिए गया था? अस्पताल के स्टाफ आकर सभी लोगों से कहते हैं कि किंजल के साथ कोई एक शख्स ही रूक सकता है। वनराज, अनुपमा को अस्पताल में रुकने के लिए कहता है।

Anupama

लेकिन, राखी कहती है कि अपनी बेटी और नातिन के पास वो ही रहेगी।अनुपमा ऑटो से घर के लिए निकलती है और उसे याद आता है कि उसका फोन अस्पताल में रह गया है। अनुपमा ऑटो ड्राइवर से वापस अस्पताल की ओर लेने के लिए कहती है। इधर, राखी तोषू से कहती है कि वो किंजल और उसकी नातिन के पास जाने की कोशिश भी ना करे। तब तक अनुपमा भी अपना फोन लेने के लिए अस्पताल पहुंच जाती है।

राखी तोषू से पूछती है कि वो काम के लिए मुंबई गया था या अय्याशी करने के लिए राजकोट गया था। तोषू, राखी से कहता है कि उसे कुछ कन्फ्यूजन हुआ है। राखी तोषू को जमकर डांटती है। वो, तोषू से कहती है कि वो वही कर रहा है जो वनराज ने किया था लेकिन वो किंजल को वो अनुपमा नहीं बनने देगी। तोषू कहता है कि वो लड़की उसकी सिर्फ जरूरत थी क्योंकि किंजल प्रेग्नेंट थी।राखी कहती है कि वो सिर्फ अपनी बेटी की वजह से चुप है। वो तोषू को चेतावनी देती है कि वो उसे किंजल और अपनी नातिन की खातिर सिर्फ एक मौका दे रही है कि वो फिर से ऐसा ना करे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X