Anupama 3rd Aug Update: घरवालों पर भड़के बापूजी, हर किसी को जमकर लगाई डांट

'अनुपमा' में 3 अगस्त, बुधवार को दिखाया गया कि अनुपमा भारी मन से शाह भवन से बाहर निकलती है। काव्या अनुपमा को गले लगाती है और कहती है कि एक दोस्त के तौर पर वो हमेशा उसके लिए मौजूद रहेगी। अनुपमा बापूजी को गले लगाती है और रोने लगती है। बापूजी उसे उसकी फेवरिट टॉफी देते हैं और उसका हाथ अनुज को देते हैं। अनुज, अनु के साथ अनुपमा कपाड़िया हाउस के लिए निकल जाती है।

अनुपमा घर पहुंचने के बाद कहती है कि वो कुछ समय के लिए कार में ही रहना चाहती है। अनु और अनुज घर के अंदर चले जाते हैं। अनुपमा कार में पाखी और बा की बातों को याद कर टूट जाती और रोने लगती है। इधर, अंकुश बरखा को बताता है कि अनुज सुबह में अनुपमा से कह रहा था कि वो कुछ महत्वपूर्ण अनाउंसमेंट करने वाला है। अनुज ये सब सुन लेता है और सारा से एक कॉफी मांगता है। अनुज बरखा और अंकुश से कहता है कि वो सच में एक अनाउंसमेंट करने वाला है।

Anupama 3rd Aug Update: घरवालों पर भड़के बापूजी, हर किसी को जमकर लगाई डांट

बरखा सोचती है कि आखिर अनुज क्या अनाउंसमेंट करने वाला है। इधर, बापूजी घर में अनुपमा की बेइज्जती करने के लिए हर किसी को डांटते हैं। वो कहते हैं कि ऐसा दिन देखने से बेहतर होता कि वो मर जाते हैं। बापूजी वनराज और तोषू से कहते हैं कि घर की लक्ष्मी का ही अगर वो अपमान करेंगे तो खुद तरक्की कैसे पाएंगे। साथ ही पाखी को वो कहतें हैं को इतनी बदतमीज़ी के साथ वो अपनी मां का अपमान कैसे कर सकती है।

बापूजी वनराज से भी पूछते हैं कि उसने ऐसा कैसे होने दिया। वनराज बापूजी की बीपी चेक करने जाता है लेकिन वो उसे नहीं छूने के लिए कहते हैं। अनुपमा अपने कमरे में जाती है और उसे सांता टॉय मिलता है। उसके अंदर एक नोट पर अनु लिखती है कि वो शांत रहे और बाहर आ जाए। बाहर दोनों उसका इंतजार कर रहे हैं।

अनुपमा बाहर आती है और अनु उसे देखकर खुश हो जाती है। अनु अनुपमा को मुस्कुराते देखकर खुश हो जाती है। अनुपमा कहती है कि उसकी खुशी की वजह अनु ही है। अनु उसे अपने लाइट टेंट में बुलाती है। अनुज, अनुपमा और अनु टेंट में बैठकर उससे बातें करते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X