Anupama 30th August update: किंजल बनी मां, शाह परिवार में छाई खुशियां पर अनुज क्यों है नाराज?

'अनुपमा' में 30 अगस्त को दिखाया गया कि पूरा शाह परिवार, कपाड़िया परिवार के यहां जमा होता है। तभी, तोषू को एक इंटरव्यू का कॉल आता है। वो बताता है कि उसे मुंबई के लिए निकलना होगा। सभी मिलकर गणेश जी की आरती करते हैं। लेकिन, आरती के बीच में ही किंजल को प्रसव पीड़ा शुरू हो जाती है।

सभी किंजल को लेकर अस्पताल जाते हैं। अनुपमा को अनुज की फिक्र होती है तो वहीं, अनुपमा के साथ नहीं होने की वजह से अनुज खुद से नाराज हो जाता है। वो कहता है कि वो अनुपमा की हमेशा ताकत बनना चाहता था ना कि उसकी कमजोरी। अनुज बरखा और अंकुश के सामने खुद पर गुस्सा करता है लेकिन जीके उसे समझाता है।

Anupama 30th August update

इधर, किंजल के साथ अनुपमा भी ओटी में जाती है और उसे समझाती है कि धैर्य के साथ रहे। डॉक्टर अनुपमा से कहते हैं कि उन्हें, किंजल का सी-सेक्शन करना होगा। अनुपमा, ओटी से बाहर निकलती है और सबको बताती है कि किंजल की सी-सेक्शन होगा। बा यह सुनकर नाराज होती है लेकिन, वनराज उन्हें समझाता है।

अनुपमा से वनराज पूछता है कि उसके हिसाब से किंजल का सी-सेक्शन होना चाहिए या नहीं। अनुपमा कहती है कि किंजल की सी-सेक्शन होना चाहिए। किंजल का ऑपरेशन होता है और अनुपमा आकर बताती है कि घर में लक्ष्मी आई है। सभी घरवाले ये सुनकर खुश हो जाते हैं। हर किसी की खुशियों का कोई ठिकाना नहीं रहता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X