Anupama 2nd September update: अपनी बेटी से मिलकर इमोशनल हुआ तोषू, राखी ने मारा ताना

'अनुपमा' के 2 सितंबर 2022 के एपिसोड में दिखाया गया कि अनुज अनुपमा को वीडियो कॉल करता है और पूछता है कि सब ठीक है या नहीं। अनुज, अनुपमा से पूछता है कि वो वापस कब आएगी। अनुज बताता है कि वो खुद को अनुपमा के बिना नहीं पसंद कर पा रहा है। वो उसके बिना अच्छा इंसान नहीं है। अनुज ये भी बताता है कि बिना कारण ही उसने अनु को डांट दिया है। अनुपमा, उसे समझाती है कि एक पिता गलती करने पर अपने बच्चों को डांट भी सकता है और सख्ती भी बरत सकता है।

तब तक अनुपमा को 'दादी मां आइए' कहकर बुलाता है और अनुज को ये सुनकर अच्छा नहीं लगता है। इधर, बा और डॉक्टर की बहस हो जाती है। बा डॉक्टर से कहती है कि उसे पता है कि किंजल और बेबी का ख्याल कैसे रखना है।

Anupama, Rupali ganguly, अनुपमा, रूपाली गांगुली

अनुपमा आकर दोनों को समझाती है। सभी आकर किंजल को सरप्राइज देते हैं कि तोषू वापस आ गया है। तोषू अस्पताल में किंजल और बेबी से मिलकर इमोशनल हो जाता है। तोषू जैसे ही अपनी बेटी को गोद में लेता है वो रोने लगती है। तोषू ये देखकर चिंतित हो जाता है।

राखी बेबी को तोषू से लेकर चुप कराने की कोशिश करती है। वो चुप हो जाती है। राखी तोषू को ताने मारते हुए कहती है कि बेबी को भी उसके इरादे पता है। ये सुनकर सभी हैरान रह जाते हैं। बाद में तोषू और किंजल एक दूसरे के साथ समय बिताते हैं। इधर, राखी सभी लोगों को बताती है कि वो किंजल और बेबी को अस्पताल से अपने साथ लेकर जाएगी।

वनराज वहीं, राखी से कहता है कि ये किंजल का फैसला होगा कि वो कहां रहना चाहती है। अनुपमा इसके बाद राखी से पूछती है कि वो तोषू को क्यों ताने मार रही है। इसका जवाब देने में राखी हिचकिचाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X