Anupama 29 August update: अधिक ने चली बड़ी चाल, पाखी के जरिए अनुपमा पर करेगा इमोशनल वार!

'अनुपमा' में 29 अगस्त 2022 के एपिसोड में दिखाया गया कि अनुज अनुपमा से पूछता है कि क्या वो फॉर्म हाउस पर जाने की प्लानिंग कर रही है। इसके जवाब में अनुपमा कहती है कि एक बार वो पूरी तरह ठीक हो जाए फिर सभी मिलकर फार्म हाउस पर चलेंगे। छोटी अनु और जीके गणेश चतुर्थी पर सजाने के लिए कई चीजें लेकर आते हैं। ये सब देखकर अनुपमा और अनुज हैरान रह जाते हैं।

'अनुपमा' सभी लोगों को बताती है कि इस बार गणेश जी की मूर्ति अनुज बनाएगा। अनुज, अपनी हाथों को लेकर चिंतित हो जाता है। छोटी अनु कहती है कि वो पूरे घर को खूब अच्छे से सजाएगी। अनुज उसे सभी लोगों को घर बुलाने के लिए कहता है। अनुज उसे गणेश और कार्तिक की कहानी सुनाता है। इसके बाद अनु, अनुज और अनुपमा के फेरे लेती है और कहती है कि वही उनकी दुनिया है।

इस बीच, तोषू और किंजल क्लिनिक से वापस लौटते हैं और सबको बताते हैं कि सब कुछ ठीक है। वनराज फूलों के गुलदस्ते एक नोट देखता है। जिसमें लिखा होता है कि छोटी अनु ने गणेश चतुर्थी के लिए सभी लोगों को बुलाया है। लेकिन, बा सभी लोगों को कपाड़िया हाउस नहीं जाने की सलाह देती है।

Anupama 29 August update

वनराज फैसला लेता है कि वो जाएगा। वहीं, दूसरी ओर बरखा, अंकुश और अधिक गणेश चतुर्थी में मदद करने की बात करते हैं लेकिन अनुज गुस्सा हो जाता है। अनुपमा सभी लोगों से वहां से चले जाने के लिए कहते हैं। अधिक पाखी को फोन करता है और पाखी उसे बताती है कि गणेश चतुर्थी के मौके पर वो कपाड़िया हाउस आएगी।

बरखा, इस मौके पर आकर कहती है कि वो चाहती है कि उसका परिवार उसे माफ कर दे। बरखा कहती है कि अधिक से वो नाराज, उनके व्यवहार की वजह से ना हो।अधिक कहता है कि अगर अनुपमा की दुखती रग उनके हाथ में होगा तो वो कभी घर से उन्हें बाहर नहीं निकालेंगे। इधर, अनुज गणेश चतुर्थी के लिए मूर्ति बनाने की शुरुआत करता है और अनुपमा उसकी मदद करती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X