Anupama 28th July Update: अनुपमा को सुनने पड़े बेटी के कड़वे बोल, बरखा को फिर मिली चेतावनी
'अनुपमा' में 28 जुलाई, गुरुवार को दिखाया गया कि अनुपमा और अनु तुलसी और सूर्य पूजा साथ में करते हैं। अनु अनुपमा से पूछती है कि वो क्यों ये पूजा करते हैं। अनुपमा उसे बताती है कि तुलसी भगवान श्रीकृष्ण का सबसे पसंदीदा पौधा है और इसमें कई औषधीय गुण हैं। वो अनु से कहती है कि अगर सूर्य की पूजा नहीं होगी तो वो रोज नहीं आएंगे। अनुज दोनों को देखकर खुश होता है।
अनुज आकर अनु से कहता है कि वो जाकर बापूजी से मुलाकात करे। पाखी आदिक को वीडियो कॉल करती है और उसे कहती है कि उसके पैरेंट्स दोनों के बीच चीजों को बरबाद कर रहे हैं। वो कहता है कि सब ठीक हो जाएगा और वो पाखी को बताता है कि वो उसे कितना मिस कर रहा है। आदिक पाखी से कहता है कि उसके रहने से घर काफी अच्छा लग रहा था।
Recommended Video

पाखी आदिक से आई लव यू कहती है और आदिक भी ऐसा ही कहता है। दोनों कॉलेज के बाहर मिलने की प्लानिंग करते हैं। अनुपमा अनु को श्रावण महीने की अहमियत बताती है। बरखा कहती है कि उसे पाखी की चिंता हो रही है। अनुज, बरखा से कहता है कि पाखी की चिंता करने के लिए अनुपमा है। साथ ही वो आदिक को भी ड्रामा नहीं करने के लिए कहता है।
बरखा अनुज से ऐसे बात नहीं करने के लिए कहती है। अनुज वहीं अंकुश से कहता है कि वो आदिक को भी काम करने के लिए ऑफिस लेकर आए। इधर, वनराज पाखी को पैसे देता है और कॉलेज कैब से जाने के लिए कहता है। बा कहती है कि ऐसे में पाखी बिगड़ जाएगी लेकिन वो वनराज उन्हें कुछ कहने से रोक लेता है।
तब तक वहां राखी आ जाती है और कहती है कि किंजल की डिलिवरी तक वो वहीं रुकेगी। अनु और अनुपमा तब तक शाह भवन पहुंच जाते हैं। पाखी अनुपमा पर चिल्लाती है और उससे पूछती है कि वो क्यों उसके घर आई है। खासकर जब उसे, उसके कपाड़िया हाउस में रुकने से भी समस्या थी।
काव्या पाखी को बच्चों जैसा व्यवहार नहीं करने के लिए कहती है। वनराज भी पाखी को ऐसा करने से मना करता है। अनु पाखी से अनुपमा नहीं चिल्लाने के लिए कहती है। पाखी अनु को भी डांट लगाती है। अनुपमा पाखी से पूछती है कि वो बच्ची पर क्यों चिल्ला रही है।


Click it and Unblock the Notifications











