..................... Anupama 27th august 2022 update ankush and barkha goes to shah house to Apologise To Vanraj। अनुपमा 27 अगस्त 2022 अपडेट शाह हाउस में जाकर अंकुश और बरखा ने मांगी वनराज से माफी - Hindi Filmibeat

Anupama 27th August Update: अंकुश-बरखा ने वनराज से मांगी माफी, अधिक ने पाखी को किया प्रपोज

'अनुपमा' के 27 अगस्त के एपिसोड में दिखाया गया कि अंकुश और बरखा घुटनों के बल बैठकर अनुपमा से माफी मांगते हैं। वो अनुपमा से अनुरोध करते हैं कि उन्हें कपाड़िया हाउस में फिलहाल रहने दे। अनुपमा कहती है कि ये फैसला अनुज का होगा। अनुज उनसे कहता है कि, उन्हें फिलहाल एक और महत्वपूर्ण काम करना होगा।

इधर, अधिक पाखी को शादी करने के लिए प्रपोज करता है। दोनों साथ में क्वालिटी टाइम बिताते हैं। इस बीच, लीला समर के लिए एक अच्छी लड़की की तलाश में जुटी होती है। बापूजी, लीला से पूछते हैं कि उसे क्यों समर की शादी की इतनी जल्दी है। लीला कहती है कि यह पहला मौका है कि उसे अपने पसंद की बहू ढूंढने का मौका मिला है। बापूजी अनुपमा, काव्या और किंजल की तारीफ करते हैं कि सभी अच्छी बहुएं हैं।

Anupama 27th August Update

तब तक शाह हाउस में बरखा और अंकुश आ जाते हैं। लीला और पूरा परिवार उन्हें देखकर चौंक जाती है। अनुपमा अनुज से पूछती है कि उसने क्यों अंकुश और बरखा को शाह हाउस भेजा। अनुज कहता है कि बरखा और अंकुश को एहसास होना चाहिए कि उन्होंने गलती की है। शाह हाउस में वनराज दोनों से पूछता है कि वो क्यों आए हैं?

अंकुश और बरखा कहते हैं कि वो वनराज से माफी मांगना चाहते हैं। वनराज कहता है कि उन्होंने माफी मांग ली ये अच्छी बात है लेकिन वो कभी उन्हें माफ नहीं कर पाएगा। इधर अनुज, अनु के साथ बैडमिंटन खेलने की कोशिश करता है लेकिन वो रैकेट को नहीं उठा पाता है।

अनुपमा उसका हौसला बढ़ाती है और काफी कोशिशों के बाद वो रैकेट उठा लेता है। अनुपमा और अनुज की खुशियों का ठिकाना नहीं रहता है। दोनों राहत की सांस लेते हैं। अंकुश और बरखा अनुमान लगाते हैं कि अधिक कुछ बड़ा प्लान कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X