Anupama 26th August Update: अनुज की मांग ने उड़ाए बरखा के होश, अंकुश को आया पैनिक अटैक

'अनुपमा' के 26 अगस्त के एपिसोड में दिखाया गया कि अनुपमा और अनुज हॉल में बैठे रहते हैं। अनुज, अनुपमा से पूछता है कि उसने गजरा क्यों नहीं लगाया है? अनुज, अनुपमा के बालों में फूल लगाता है। तब तक वहां अंकुश और बरखा आते हैं और अनुज से कहते हैं कि उन्हें कुछ जरूरी बात करनी है। इधर, बा बताती है कि समर के लिए रिश्ता आया है।

अनुज, अंकुश और बरखा पर बहुत अधिक नाराज होता है। गुस्से के कारण अनुज की तबियत और अधिक खराब हो जाती है। नर्स कहती है कि चेकअप के लिए डॉक्टर को बुलाना होगा। बा समर से कहती है कि उसे लड़की पसंद आएगी तभी वो शादी की बात आगे बढ़ाएगी। समर बिना कुछ बोले वहां से चला जाता है।

Anupama 26th august 2022 update anuj lashes out at barkha and anuj his health deteriorates

डॉक्टर्स आकर अनुज का इलाज करते हैं और कहते हैं कि वो फिलहाल ठीक है। बरखा, अंकुश से कहती है कि वो लोग किसी भी हाल में घर छोड़कर नहीं जा सकते हैं क्योंकि उनके पास रहने के लिए ना कोई जगह है और ना पैसे हैं। काव्या घर के सभी लोगों को बताती है कि उसे नई जॉब मिल गई है।

अनुज होश में आते ही अनुपमा से कहता है कि वो अंकुश और बरखा को घर से चले जाने के लिए कहे। बरखा आकर बताती है कि अंकुश की हालत खराब हो रही है। अंकुश को पैनिक अटैक आता है और वो कहता है कि उसे घर में कुछ और समय के लिए रहने दे।

बरखा भी रोते हुए माफी मांगती है और अनुपमा से कहती है कि उसे यहां रहने दे। इसके लिए वो कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाती है। तब तक कमरे में अनुज आ जाता है। अनुज अपने भाई-भाभी से कहता है कि उन्हें घुटने टेक कर, हाथ जोड़कर अनुपमा के सामने माफी मांगनी होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X