Anupama 25th August: अंकुश-बरखा की लगी जोरदार क्लास, वनराज-अनुज के सुधर रहे रिश्ते
'अनुपमा' के 25 अगस्त 2022 के एपिसोड में दिखाया गया कि बा अनुज की नजर उतारती है। अनुज कहता है कि वनराज की वजह से उसे नया जीवन मिलता है। अंकुश, बरखा से कहता है कि उसकी वजह से सब कुछ ठीक बरबाद हो गया है। अनुज, वनराज से कहता है कि नई जिंदगी मिली है तो बिना लड़े जीने की कोशिश करते हैं। वनराज हंसने लगता है। राखी, बरखा से कहती है कि उसने अनुपमा को कम आंकने की कोशिश करके गलती की।
बा वहीं बरखा को जमकर डांट लगाती है। वो कहती है कि उनकी खबर तो अनुज लेगा। वनराज जाते-जाते अंकुश और बरखा से कहता है कि इसके पहले कि अनुज दोनों को घर से निकाल दे, दोनों खुद घर से चले जाएं। वनराज कहता है कि उसके और अनुपमा के बीच में कुछ नहीं है लेकिन दोनों 26 साल तक साथ रहे हैं और वो जानता है कि अनुपमा के मन में सिर्फ सच है और सच को कोई साजिश नहीं हरा सकती है।

इधर, शाह हाउस में वनराज से काव्या शक करने के लिए माफी मांगती है। वहीं, वनराज काव्या को सपोर्ट करने के लिए थैंक यू बोलता है। अगले दिन अनुज, अनुपमा और अनुज साथ में ब्रेकफास्ट करते हैं और क्वालिटी टाइम बिताते हैं। तब तक कमरे में अंकुश और बरखा आ जाते हैं। अनुज से बरखा कहती है कि उसने जो कुछ भी किया इसलिए किया क्योंकि उसकी चिंता हो रही थी। वो कहती है कि वनराज पर भरोसा नहीं किया जा सकता था।
अनुज कहता है कि उन्हें किसकी फिक्र हो रही थी। अनुपमा की बेइज्जती करना उनके लिए आसान था। उस पर शक करना आसान था। अनुज कहता है कि उन्हें किसकी फिक्र हो रही थी, अपनी या कपाड़िया अंपायर की। उन्हें परिवार की फिक्र करनी चाहिए थी, अनु की फिक्र करनी चाहिए थी, उनकी बेटी की फिक्र करनी चाहिए थी। अनुज दोनों से अधिक बात करने से इनकार कर देता है।
डॉक्टर अनुज का चेकअप करके कहते हैं कि वो बिल्कुल ठीक है। डॉक्टर अनुज से तनाव नहीं लेने के लिए कहते हैं। इधर, समर वनराज को पापा कहता है। वनराज इमोशनल हो जाता है। समर कहता है कि किसी की जान बचाने के लिए खुद को खतरे में हर कोई नहीं डालता। शाह परिवार में हर कोई खुश नजर आता है।
कपाड़िया हाउस में बरखा, अनुपमा से माफी मांगती है और कहती है कि वो अनुज से कहे कि कोई उपाय निकलते ही दोनों घर छोड़ देंगे, लेकिन तब तक वो घर में रहने दे। अनुपमा कहती है कि अनुज ने जो फैसला लिया है, उसे वो बदलने के लिए दबाव नहीं डालेगी। अनुपमा कहती है कि वो उनकी कोई मदद नहीं कर पाएगी। अनुपमा उन्हें उनकी हरकतों के लिए जमकर डांटती है।


Click it and Unblock the Notifications